बरेली: प्रेमी संग गई पत्नी तो पति ने आग लगाकर की आत्महत्या

बरेली, अमृत विचार। पत्नी के प्रेमी के साथ जाने का दुख पति बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। चीख सुनकर पिता कमरे में पहुंचे और आग बुझाई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। फतेहगंज पूर्वी के गांव शाहपुर बानियान निवासी सुनील राजमिस्त्री …

बरेली, अमृत विचार। पत्नी के प्रेमी के साथ जाने का दुख पति बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। चीख सुनकर पिता कमरे में पहुंचे और आग बुझाई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

फतेहगंज पूर्वी के गांव शाहपुर बानियान निवासी सुनील राजमिस्त्री का काम करता था। उसके रिश्तेदारों ने बताया सुनील की पत्नी सोनी का मढ़ीनाथ निवासी मुकेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ दिन पहले वह अपने पांच साल के बेटे को लेकर प्रेमी के संग चली गई। इस बात से सुनील अवसाद में रहने लगा।

सुनील सोमवार की रात अपने कमरे में गया और रात दो बजे केरोसीन डालकर आग लगा ली। जब उसकी चीख पिता प्रेमपाल ने सुनी तो परिवार के लोग जाग गए। गंभीर हालत में सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में ही उसकी मौत हो गई। सुनील की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महिला और प्रेमी पर लगाया जलाने का आरोप
सुबह तक सुनील के परिजन कह रहे थे कि पत्नी के जाने के बाद सुनील तनाव में रहने लगा था। उसने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन दोपहर में जब उनसे बात की गई तो बताया कि सुनील को उसकी पत्नी सोनी ने प्रेमी के साथ मिलकर जलाया है। लोगों ने उन्हें भागते हुए देखा था।

“सुनील ने आग लगाकर आत्महत्या की है। इसके बाद भी इंस्पेक्टर को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।। यदि यह हत्या है तो साक्ष्य मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।”- आलोक अग्रहरि, सीओ फरीदपुर।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).