बरेली: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना चौराहे के पास सोमवार सुबह कबाड़े के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने जब आग की लपटें निकलती देखीं तो गोदाम मालिक को सूचना दी। जब तक गोदाम स्वामी मौके पर पहुंच आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग से पूरे इलाके …

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना चौराहे के पास सोमवार सुबह कबाड़े के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने जब आग की लपटें निकलती देखीं तो गोदाम मालिक को सूचना दी। जब तक गोदाम स्वामी मौके पर पहुंच आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुबार उठने से लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है।

ईंट पजाया चौराहे के पास रहने वाले महताब की शाहदाना चौराहे के पास मिल है। यह मिल लंबे समय से बंद पड़ी है अब यहां कबाड़ का गोदाम बना दिया गया है। सोमवार सुबह अचानक यहां आग लग गई। आग की लपटें जब बाहर निकलने लगी और धुआं उठने लगा तब आस-पास के लोगों को पता चला। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। आग काफी फैल चुकी थी लिहाजा उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लग गईं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग में मिल में खड़ी कार समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशू शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).