बरेली: सरकार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना और कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने लोहिया गेट के पास ही रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने किसानों से जुड़े मुद्दे को …

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना और कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने लोहिया गेट के पास ही रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर भी प्रदर्शन किया। कई जगह समाजवादी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

शहर में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए शहर के कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सीओ भी तैनात थे।

पुलिस द्वारा विशाल मेगा मार्ट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ता बैरेकेडिंग तोड़कर विशाल मेगा मार्ट के सामने धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में सपाइयों ने यहीं पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार सिंह को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान, मजदूर सभी बेहाल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता के नशे में चूर हैं।

इस दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, कदीर अहमद, प्रोफेसर जाहिद खां जफर बेग, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना ,सय्यद हैदर अली,रविंदर यादव, तबसुम खान, उपाध्यक्ष शमीम अहमद, प्रमोद यादव, मोतीराम मौर्य, राजेश अग्रवाल, हैदर अली, संदीप सिंह बग्गा ,इंजीनियर अयूब हसन ,योगेश यादव, सूरज यादव, संजीव यादव ,हरिशंकर यादव, प्रदीप मौर्या, नूतन शर्मा ,बृजेश श्रीवास्तव, गौरव जयसवाल, कालीमुदीन, भारती चौहान, डा. अनीस बेग, मोहित यादव, अमानत अली,उस्मान सिंह, महान दल के प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गुप्ता भी समर्थकों के साथ शामिल हुए।

फुटबाल बना सपा नेता
प्रदर्शन के दौरान सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह पटेल जब बेरिकेडिंग पर चढ़े तो उन्हें दूसरी तरफ पुलिस की तरफ धकेल दिया गया। पुलिस ने भी फुटबाल की तरह सपा नेता को वापस सपाइयों की तरफ उछाल कर फेंक दिया। इस दौरान युवा नेता का कुर्ता फट गया।

उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
सोमवार को सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जमा होने से सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती रही। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ज्यादातर सपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क भी नहीं लगा हुआ था। कुछ लोग ही मास्क लगाए हुए थे। लेकिन मास्क चेहरे से उतरे हुए थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).