बरेली: पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर व्हाट्सएप पर चैट, अब मांगी रंगदारी

संजय शर्मा, बरेली। फेसबुक पर आई लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट व्यापारी के लिए मुसीबत बन गई। लड़की ने खुद को सेक्स वर्कर बताते हुए पहले व्यापारी से दोस्ती की। इसके बाद व्यापारी उससे व्हाट्सएप पर अश्लील चैटिंग करने लगा। कुछ दिन बाद लड़की ने उससे बात की और फिर उसके मैसेज के स्क्रीन शॉट मैसेज …

संजय शर्मा, बरेली। फेसबुक पर आई लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट व्यापारी के लिए मुसीबत बन गई। लड़की ने खुद को सेक्स वर्कर बताते हुए पहले व्यापारी से दोस्ती की। इसके बाद व्यापारी उससे व्हाट्सएप पर अश्लील चैटिंग करने लगा। कुछ दिन बाद लड़की ने उससे बात की और फिर उसके मैसेज के स्क्रीन शॉट मैसेज करके उससे मोटी रकम की मांग की। रुपये न देने पर वही मैसेज व्यापारी की फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। साथ ही मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

बारादरी की एक पॉश कॉलोनी निवासी व्यापारी ने बताया कि उसके पास एक अक्टूबर को एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही लड़की ने उन्हें मैसेज भेजा। इसके बाद दोनों मैसेंजर पर बात करने लगे। लड़की ने उन्हें बताया कि वह सेक्स वर्कर है। इसके बाद लड़की ने अपना मोबाइल नंबर दिया और वे लोग व्हाट्सएप पर कॉलिंग और बातचीत करने लगे। उनके बीच हुई अश्लील बातचीत और कॉलिंग को लड़की ने सेव कर लिया।

दो दिन पहले व्यापारी को उनके स्क्रीन शॉट भेजकर उसे ब्लैकमेल करते हुए मोटी रकम की मांग की। मांग पूरी न करने पर लड़की ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धामकी दी। इसके बाद लड़की ने व्यापारी की फेसबुक पर वही स्क्रीन शॉट पोस्ट कर दिए। घबराये व्यापारी ने दोस्त के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसका कहना था कि लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही है। जल्द ही उसकी मदद नहीं की गई तो वह बदनाम कर देगी।

“युवक ने बताया था कि उससे एक लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती की थी। फिर वह उसे कुछ बातचीत की चैट भेजकर ब्लैकमेल कर रही है। मामले को साइबर सेल भेजा गया है। जांच की जा रही है।” -सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक

‘अमृत विचार’ ने किया था आगाह
दैनिक ‘अमृत विचार’ ने लोगों को सोशल मीडिया पर इस तरह की जालसाजी के प्रति आगाह किया था। एक अक्टूबर को ‘सोशल मीडिया पर रिकार्डिंग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहीं ‘धोखेबाज हसीनाएं’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया था कि सुंदर सी डीपी लगाकर लड़कियां किस तरह से लड़कों को अपने जाल में फंसा रही हैं। वे कभी खुद को सेक्स वर्कर, कभी एमएनसी कंपनी की कर्मचारी, कभी शिक्षक तो कभी इंजीनियरिंग की छात्रा बनकर लोगों को अपने जाल फंसाती हैं और बाद में ब्लैकमेल करती हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).