बरेली: चोरी नहीं कबूली तो दबंग ने मार दी गोली

बरेली, अमृत विचार। दो हजार रुपये की चोरी न कबूल करने पर दबंग ने पहले तो उसे जमकर पीटा और फिर उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। एसएसपी ने बताया पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। दो हजार रुपये की चोरी न कबूल करने पर दबंग ने पहले तो उसे जमकर पीटा और फिर उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। एसएसपी ने बताया पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सुभाषनगर के वीर भट्टी निवासी सोनू ठाकुर के मकान में किराये पर रहने वाला गुड्डू निजी कार्य करता है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती वहीं के रहने वाले मोंटी से हुई थी। इसके बाद वह दोनों एक साथ रहा करते थे। गुड्डू का आरोप है कि शुक्रवार की शाम मोंटी ने उसे कैंट के अभयपुर के पास पकड़ लिया और आरोप लगाया कि उसने उसके दो हजार रुपये चोरी किए है।

गुड्डू ने चोरी की बात से इनकार किया तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद उसपर अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी। गोली उसकी पसली पर लगी। जिसके बाद वह गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीमा विवाद को लेकर हुआ विवाद
गुड्डू के गोली लगने की सूचना कैंट और सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों थाने सीमा विवाद को लेकर घटना एक दूसरे पर टालते रहे। लगभग एक घंटे तक दोनों थानों के बीच में विवाद चलता रहा। इसके बाद कैंट पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती काराया।

“रुपयों के विवाद में मोंटी नाम के युवक ने गुड्डू को गोली मारी है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).