बरेली: बाकरगंज के कूड़े से निकले मलबे को बेचकर कमाई करेगा नगर निगम

बरेली,अमृत विचार। बाकरगंज कूड़े के ढेर से निकला मलबा अब नगर निगम की कमाई का जरिया बनेगा। इसके लिए नगर निगम अब बायो माइनिंग पद्धति से कूड़े के ढेर को समाप्त करेगा। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले अस्पतालों का कचरा भी तकनीकी पद्धति से समाप्त किया जाएगा। इससे निकलने वाले प्लास्टिक को दाना …

बरेली,अमृत विचार। बाकरगंज कूड़े के ढेर से निकला मलबा अब नगर निगम की कमाई का जरिया बनेगा। इसके लिए नगर निगम अब बायो माइनिंग पद्धति से कूड़े के ढेर को समाप्त करेगा। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले अस्पतालों का कचरा भी तकनीकी पद्धति से समाप्त किया जाएगा। इससे निकलने वाले प्लास्टिक को दाना का रूप देकर कंपनियों को बेचा जाएगा। जिससे कमाई होगी।

इसके साथ ही कंपोस्ट बनाया जाएगा। जिससे खेती के लिए किसानों को बेचा जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कंपनी को आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 20 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा।

बाकरगंज में जमा करीब छह लाख मीट्रिक टन कूड़े के पहाड़ के निस्तारण की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पीपल एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्थ एंड यूथ एप्लास कंपनी को दिया गया है। चरणबद्ध तरीके से बीस करोड़ की लागत से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। सबसे पहले कूड़े से उपयोगी चीजों को अलग किया जाएगा। इससे निकलने वाली प्लास्टिक के दानों में तब्दील कर प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को बेंच दिया जाएगा।

दूसरे चरण में वेस्ट मैटेरियल की खाद बनाकर उसकी बिक्री की जाएगी। वहीं, तीसरे चरण के निकलने वाले कूड़े का इस्तेमाल सड़क बनाने और गड्ढा भराव में किया जाएगा। निस्तारण में करीब एक साल से अधिक समय लग सकता है। बायो माइनिंग के माध्‍यम से होने वाले कूड़ा निस्‍तारण से देश की स्मार्ट सिटी पुणे, नोएडा और इंदौर शहर की तरह कूड़े का निस्तारण करेगा। शहर से 450 से 500 मीट्रिक टन कूड़ा हर रोज निकलता है। यहां लगे पुराने प्लांट में सही से कूड़ा निस्तारित नहीं हो रहा था। जिसके चलते ढेर लग रहा था। इसके कारण ज्यादा कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। जो नगर निगम के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

विभागीय जानकारों के अनुसार बायो माइनिंग पद्धति से कूड़ा निस्तारण करने के लिए एजेंसी प्लांट में मशीनें लगाएंगी। इसके माध्यम से सबसे पहले कूड़े की छंटाई की जाएगी। इससे कूड़े से 25 से 30 फीसद नमी खत्म हो जाएगी। फिर कूड़ा अलग किया जाएगा, जिस कूड़े का निस्तारण हो सकता है उसे अलग किया जाएगा। इसके अलावा अभी तक शहर के अस्पतालों से निकले वाले बायो मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं होती थी। पर मेडिकल कचार भी नगर निगम निस्तारण करेगा।

“बायो माइनिंग प्लांट से कूड़ा के माध्यम से बाकरगंज के कूड़े के पहाड़ को समाप्त करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए फर्म को जिम्मेदारी सौपीं गई है। कूड़े से निकलने वाली कारगार चीजों को बेचा जाएगा।” -संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).