बरेली: विश्वविद्यालय कैंपस में बच्ची को कुत्तों ने नोचा, आईसीयू में भर्ती

बरेली,अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कुत्तों के झुंड ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को कई जगह काटा है। उसकी गर्दन पर गंभीर घाव हैं जिसकी वजह से लगातार खून बह रहा है। परिजनों ने उसे पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका आईसीयू में …

बरेली,अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कुत्तों के झुंड ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को कई जगह काटा है। उसकी गर्दन पर गंभीर घाव हैं जिसकी वजह से लगातार खून बह रहा है। परिजनों ने उसे पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर तैनात हैं। वह परिसर में मंदिर के पास बने आवास में रहते हैं। उनकी 6 साल की बच्ची आराध्या यूकेजी में पढ़ती है। आराध्या की मां का नाम नीलम है।

परिसर में रहने वाले कर्मचारी रामप्रीत ने बताया कि शाम को बच्ची अपनी मां नीलम और बड़ी बहन के साथ कैंपस में टहलने निकली थी। वह मां और बहन से थोड़ा आगे निकल गई। इसी दौरान 5-6 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे नोचने लगे। जब उसकी मां ने देखा तो शोर मचाया और किसी तरह कुत्तों से बच्ची को बचाया।

इसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। कैंपस के लोगों का कहना है कि यहां करीब 100 कुत्ते हैं जो काफी खूंखार हो चुके हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। यदि कोई बाहरी आ जाता है तो उन्हें भी दौड़ा लेते हैं। कुत्तों को भगाने का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).