बरेली: सादगी से अदा की गई शराफत मियां के कुल की रस्म

बरेली,अमृत विचार। शाह शराफत मियां के कुल की रस्म गुरुवार सुबह 11 बजे सादगी से अदा की गई। सुबह से ही दरगाह के मेहमानखाने में तकरीर का कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद सकलैन मियां की मौजूदगी में कुल की रस्म शुरू हुई जिसमें उन्होंने ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के साथ कोरोना वायरस के …

बरेली,अमृत विचार। शाह शराफत मियां के कुल की रस्म गुरुवार सुबह 11 बजे सादगी से अदा की गई। सुबह से ही दरगाह के मेहमानखाने में तकरीर का कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद सकलैन मियां की मौजूदगी में कुल की रस्म शुरू हुई जिसमें उन्होंने ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की। इस बार कोरोना महामारी के चलते चंद लोग ही कुल की रस्म में शामिल हुए। बाकी के अकीदतमंदों ने घरों में रहकर ही कुल की रस्म अदा की।

चार रोजा उर्स के आखिरी दिन दरगाह पर सुबह 8 बजे तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें प्रोफेसर मेहमूद उल हसन ने शाह शराफत मियां की जिंदगी पर तकरीर की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर घरों पर नात ख्वानी और नजरों नियाज करके सादगी से आका की आमद का जश्न मनाएं। इस मौके पर मुमताज मियां ने कहा कि फ्रांस में हाल ही में जो शाने रिसालत में गुस्ताखी की गई है उसका कड़ा विरोध करते हैं। फ्रांस सदर की कड़ी निंदा करते हैं।

कुल की रस्म ठीक 11 बजे सकलैन मियां ने अदा कराई। उर्स में बाहर के लोगों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के अलावा दरगाह की तरफ से भी 100 से ज्यादा वालंटियर्स लगाए गए थे। जो लोग कुल की रस्म में शामिल हुए वह कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही शामिल हुए।

इस मौके पर अलहाज गाजी मियां, अलहाज मुमताज मियां, मुंताखब मियां, सादिकैन मियां, हाफिज गुलाम गौस, हाफिज जाने आलम, मौलाना मुख्तार सकलैनी, हम्जा सकलैनी, मुर्तुजा सकलैनी, इंतिखाब सकलैनी, सलमान सकलैनी, हाजी लतीफ सकलैनी, आफताब आलम, अबरार सकलैनी, इंतजार सकलैनी, मुकीत सकलैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बाहर के जायरीन के लिए किया ऑनलाइन प्रसारण
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सकलैन मियां ने बाहर के अकीदतमंदों से इस बार उर्स में शिरकत नहीं करने की अपील की थी। इस वजह से कुल का ऑनलाइन लाइव प्रसारण यू-ट्यूब चैनल आई सकलैनी पर किया गया। इसके चलते महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, पंजाब, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, बंगाल, दिल्ली आदि शहरों के अलावा गांव-कस्बों में रहने वाले अकीदतमंद उर्स की ऑनलाइन रस्म में शामिल हुए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).