बरेली: 10 नवम्बर के पहले हो जाएगा आईवीआरआई पुल का उद्घाटन

बरेली,अमृत विचार। आईवीआरआई पुल का दो दिनों में उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। सेतु निगम ने 10 नवम्बर से पहले पुल के लोकर्पण का खाका तैयार कर चुका है। मुख्यालय के आला अफसरों को पत्र भेज कर उद्घाटन की तिथि पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को …

बरेली,अमृत विचार। आईवीआरआई पुल का दो दिनों में उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। सेतु निगम ने 10 नवम्बर से पहले पुल के लोकर्पण का खाका तैयार कर चुका है। मुख्यालय के आला अफसरों को पत्र भेज कर उद्घाटन की तिथि पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने गुरुवार को पुल का निरीक्षण कर सेतु निगम के अधिकारियों से जानकारी ली।

शहर के ओवरब्रिजों के कार्य में देरी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। कागजी कार्रवाई के चक्कर में जिला स्तर के जिम्मेदार भी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। आईवीआरआई पुल पर लाइट की व्यवस्था अंतिम चरण में है। इसी सप्ताह रविवार तक सेतु निगम पुल बनने की रिपोर्ट शासन को भेज देगा जबकि उद्घाटन के लिए पत्राचार कर चुका है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो 10 दिन के भीतर पुल लोगों के आवागमन के लिए खोलने की योजना बनाई गई है। इस पुल का उद्घाटन कौन करेगा, अभी तय नहीं हुआ है। दोपहर में शहर विधायक ने आईवीआरआई पर बने वाई शेप का पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने इज्जतनगर स्टेशन के निकट से इंद्रा नगर को जाने वाली सड़क तक पुल से उतर कर दूसरी साइड में बनी सड़क, किशोर सदन के निकट तक पैदल चलकर देखा।

इस दौरान सेतु निगम के सहायक अभियंता व अवर अभियंता ने कुछ कमियों के बारे में बताया कि कार्य दो दिन में पूर्ण करा दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार, पार्षद महेश राजपूत, अभिषेक सक्सेना, पूनम गौतम, विÿक्रम सिंह, पुष्पेन्द्र पटेल, विशाल सक्सेना, मोहित अरोरा, संजय सक्सेना, छोटू ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

लाल फाटक पुल को एनओसी का इंतजार
लाल फाटक ओवरब्रिज का कार्य लटका हुआ है। इस पुल का एक हिस्सा रक्षा मंत्रालय की भूमि में है। इसके कारण रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेनी जरूरी है। इसके लिए सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि रक्षा मंत्रालय में फाइल अटकी हुई है। इसके कारण पुल में देरी हो रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).