बरेली: महिला की निर्मम हत्या कर फेंका शव

बरेली/बिशारतगंज, अमृत विचार। बदायूं रोड के अखा तिराहे के पास एक महिला की निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया गया। कातिल की निर्ममता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले उसने महिला का गला घोंटा और फिर गर्दन को चाकू से काटा। इसके साथ ही उसके चेहरे पर चार जगह …

बरेली/बिशारतगंज, अमृत विचार। बदायूं रोड के अखा तिराहे के पास एक महिला की निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया गया। कातिल की निर्ममता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले उसने महिला का गला घोंटा और फिर गर्दन को चाकू से काटा। इसके साथ ही उसके चेहरे पर चार जगह चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी नाक भी कट गई। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।

शुक्रवार सुबह अखा मोड़ के पास चादर में लिपटा महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर गांव के लोगों के साथ वहां थाने की पुलिस और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। महिला की हत्या कहीं और करके उसके शव को अखा मोड़ के पास फेंका गया था। महिला की गर्दन कटी थी और गर्दन पर मफरल भी बंधा था। उसके चेहरे पर चाकुओं के वार के चार गहरे निशान थे।

महिला की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। उसने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। उसके पांव में बिछुआ और गले में राधाकृष्ण का लॉकेट था। पुलिस का मानना है कि महिला को बदायूं की तरफ से लाकर वहां फेंका गया है। बरेली पुलिस ने बदायूं पुलिस से महिला की पहचान के लिए संपर्क किया है। महिला के साथ दुराचार हुआ है या नहीं, इसके लिए उसकी स्लाइड भी तैयार कराई गई है।

ताजी लगी थी पांव में महावर
महिला के पांव में महावर ताजी लगी थी जिसे उसने एक या दो दिन पहले ही लगाया होगा। उसकी मांग में सिंदूर भी ताजा ही लगा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि महिला की रात में हत्या की गई है और सुबह उसका शव फेंक दिया गया है।

“महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके बाद उसके चेहरे और गर्दन को काटा गया है। मृतका की पहचान कराई जा रही है। हालांकि, रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).