बरेली: शहर को स्माग के दलदल में फंसा रहे निगम के कर्मचारी, खुद जला रहे कूड़ा

बरेली, अमृत विचार। जाड़े का मौसम शुरू हो गया है। इन दिनों में स्माग बड़ी समस्या का रूप लेकर सामने खड़ी हो रही है। नियमों को पालन कराने वाले कर्मचारी खुद ही एनजीटी के नियमों को नगर निगम के कूड़े की ढेर में बेखौफ हो कर जला रहे हैं। शहर की सड़कों के किनारे और …

बरेली, अमृत विचार। जाड़े का मौसम शुरू हो गया है। इन दिनों में स्माग बड़ी समस्या का रूप लेकर सामने खड़ी हो रही है। नियमों को पालन कराने वाले कर्मचारी खुद ही एनजीटी के नियमों को नगर निगम के कूड़े की ढेर में बेखौफ हो कर जला रहे हैं।

शहर की सड़कों के किनारे और डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जले हुए दिन में देखने को मिल रहा है। अगर समय रहते नगर निगम के अफसर सजग नहीं हुए आक्र कर्मचारियों पर लगाम न कस सके तो स्माग जाल में बरेली एनसीआर की तरफ फंस जाएगी।

प्रदेश सरकार किसानों पर पेंच कसते हुए पराली न जाने का सख्त आदेश दिया है। इसके सेटेलाइट से निगरानी भी की जा रही है। पर सच तो यह है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी मोहल्लों का कूड़ा इकट्ठा कर जला रहे हैं। इससे उठने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी कारण बन गया है।

गुरुवार को वार्ड 27 मथुरापुर के एक सफाई कर्मी द्वारा कूड़ा डालने के बाद उसमें आग लगा दी। कूड़ा फेंकने से बचने के लिए सफाई कर्मचारी ऐसा कर रहे हैं। राहगीरों के साथ ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर तो कर्मचारी कूड़ा लाकर यहां डाल देते हैं। इसके बाद आग के हवाले कर देते हैं।

कूड़े में कपड़ा, टायर, चमड़ा आदि जलने से निकलने वाले धुआं से लोगों खास परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुआं इतना जहरीला होने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्क्तें होने लगती हैं। नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा फेंकने के लिए दूर न जाकर सड़क पर कूड़ा जला दे रहे हैं।

पिछले साल के आकंड़ों पर गौर करें, तो करीब छह कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम के अफसर कार्रवाई कर चुके हैं। इन्हें नगर निगम की टीम कूड़ा जलाते हुए रंगेहाथ पकड़ चुकी है।

“अगर कोई नगर निगम का कर्मचारी कूड़ा जला रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की लाएगी। इसके लिए नगर स्वस्थ्या अधिकारी को टीम बना कर निगरानी कराने को कहा गया है। किसी भी हाल में कूड़ा शहर में नहीं जलने दिया जाएगा। एनजीटी के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” -अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).