बरेली: सपा, बसपा और कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन

बरेली, अमृत विचार। किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को होने वाले भारत बंद का सपा, बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल समर्थन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि उनका तो सोमवार को भी किसानों के पक्ष में आंदोलन था। मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान में भी वह साथ हैं। उनके अनुसार …

बरेली, अमृत विचार। किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को होने वाले भारत बंद का सपा, बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल समर्थन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि उनका तो सोमवार को भी किसानों के पक्ष में आंदोलन था। मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान में भी वह साथ हैं। उनके अनुसार कार्यकर्ता चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष भारत बंद के समर्थन में दोपहर करीब 12 बजे धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

इधर, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ उनकी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे। किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर मंगलवार सुबह 11 बजे पदाधिकारी व कार्यकर्ता दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगे।

वहीं, आजाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट ने बताया भीम आर्मी के चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों का सहयोग करेंगे।

आरएलडी के जिलाध्यक्ष बाकर अली ने कहा किसानों के हक में उनकी पार्टी उनके आंदोलन में साथ है। मंगलवार को भारत बंद में सहयोग के साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी किसान आंदोलन को बहनजी का समर्थन होने की बात कही है।

धारा 144 लागू, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा है कि जनपद में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर धारा 144 लागू है। भारत बंद के समर्थन में जिन संगठनों के पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को जबरन दुकानें बंद कराने या बाजार बंद कराने की छूट नहीं है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये शहर में एडीएम सिटी, नगर मजिस्ट्रेट और अपर नगर मजिस्ट्रेट को कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिये गये हैं। देहात क्षेत्रों में अराजकता करने वालों पर नजर रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिये सभी एसडीएम को निर्देश दे दिये गये हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).