बरेली: नानखटाई बेचने वाले ने खुद को डाक्टर बताकर रचाई शादी

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर खुद को डाक्टर बताकर शादी करने का आरोप लगाया है। लेकिन शादी के बाद पता लगा कि उसका पति नान खटाई बेचकर अपना गुजारा कर रहा है। इसके बाद भी वह अपने पति के साथ रहती रही, मगर आरोप है कि ससुराल के लोग उसे दहेज …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर खुद को डाक्टर बताकर शादी करने का आरोप लगाया है। लेकिन शादी के बाद पता लगा कि उसका पति नान खटाई बेचकर अपना गुजारा कर रहा है। इसके बाद भी वह अपने पति के साथ रहती रही, मगर आरोप है कि ससुराल के लोग उसे दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। मगर मायके वालों के इलाज कराने के बाद उसकी जान बच सकी। अब पुलिस से शिकायत करने के बाद भी महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद अब उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के चंदपुर बिचपुरी निवासी यशोदा ने बताया कि उसका विवाह तीन साल पहले हाफिजगंज क्षेत्र के भंडसर गांव निवासी राम लखन पुत्र रामकिशोर से हुआ था। शादी से पहले लड़के के परिवार वालों ने बताया था कि उनका बेटा डाक्टर है। शादी में ठीक-ठाक दहेज के साथ बरात में आने वाले लोगों की भी सही से खातिरदारी करनी होगी। जिसके बाद लड़की के परिवार के लोगों ने शादी में अच्छा खासा दान दहेज दिया था।

उसके बाद में पता लगा कि लड़के के परिवार वालों ने अपने बेटे को डाक्टर बताकर झूठ बोलने के बाद विवाह किया था। लड़का डाक्टर न होकर नानखटाई बिस्किट बेचने का काम करता है, मगर परिवार की इज्जत की खातिर महिला उनके साथ रहने लगी। उसके बाद ससुराल के लोग कम दहेज और लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज में कार और पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे भूखा रखा गया।

आरोप है कि इसी बीच एक बार ससुरालियों ने उसे खाने में जहर देकर मारने का प्रयास किया। उसके बाद परिवार के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी जान बच सकी। जिसके बाद वह फिर से अपनी ससुराल में जाकर रहने लगी। आरोप है कि बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने उसके जेवर छीनने के बाद घर से निकाल दिया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).