बरेली: सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित- संतोष गंगवार

अमृत विचार, बरेली। को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में रविवार को बेसिक शिक्षा समिति का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की वजह से स्कूलों पर बड़ा संकट आया है। सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। जल्द ही …

अमृत विचार, बरेली। को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में रविवार को बेसिक शिक्षा समिति का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार रहे। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की वजह से स्कूलों पर बड़ा संकट आया है।

सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। जल्द ही वैक्सीन आने पर सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। इसी बीच समिति के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष के रूप में विजय बहादुर सक्सेना के नाम की घोषणा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जहां सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया था उस बीच स्कूल संचालक अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं। वे वाकई परेशान हैं। इस पर बीएसए विनय कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि किसी भी स्कूल संचालक का विभागीय शोषण न हो। यदि किसी भी स्कूल संचालक को कोई भी समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।

शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वह हमेशा स्कूल संचालकों के हितों के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस पर संगठन मंत्री अवनींद्र स्नातक ने बताया कि समिति प्रदेश के 15 अन्य जनपदों में भी अपना संगठन खड़ा कर चुकी है जिनके बारे में समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक ने पूरी जानकारी दी।

वहीं, नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने कहा कि समिति ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरे उतरेंगे। कोशिश करेंगे कि शहर के अन्य स्कूल भी उनकी समिति से जुड़ें। इसके बाद अतिथियों ने समिति के नव वर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्लॉक अध्यक्षों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना और प्रदेश मंत्री रामकृष्ण शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश यादव, डॉ. कदीर अहमद, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरिखया, अभय भटनागर, संजय पॉल, महिलाध्यक्ष रूथ पॉल, मोनिका चोपड़ा, गिरीश पटेल आदि मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).