यूपी बोर्ड: प्रदेश में 312 और बरेली मंडल में 14 केंद्र डिबार

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन स्तर से अब तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को बोर्ड ने डिबार केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के कुल 312 केंद्रों को डिबार किया गया है। यह केंद्र अब 2021 में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। इनमें बरेली मंडल …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन स्तर से अब तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को बोर्ड ने डिबार केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के कुल 312 केंद्रों को डिबार किया गया है। यह केंद्र अब 2021 में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। इनमें बरेली मंडल के भी 14 केंद्र शामिल हैं।

डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि सोमवार को बोर्ड की तरफ से जारी सूची में जिले के कुल तीन स्कूल और मंडल के 14 स्कूलों को इस बार डिबार किया गया है। जिसमें बरेली के खेड़ा देवचरा का सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, नवाबगंज के हिमकरपुर चमरौआ का जवाहरलाल नेहरू इंटक कॉलेज, और फरीदपुर का किसान इंटर कॉलेज शामिल है।

उन्होंने बताया कि सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज ने वर्ष 2015 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में अनर्ह छात्रों को शामिल कराया था। इसके बाद 21 जून 2016 को परीक्षा समिति की बैठक में केंद्र को 2021 तक डिबार कर दिया गया था। वहीं, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज को 21 जून 2018 की परीक्षा समिति की बैठक में डिबार किया गया था। इस वर्ष भी इसको केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

ठीक इसी तरह किसान इंटर कॉलेज भी 2009 से अभी तक डिबार चल रहा है। इस स्कूल को वर्ष 2008 में गणित विषय की उत्तरपुस्तिका में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया था। तब से इसे डिबार घोषित कर दिया गया है। इसलिए इन्हें इस वर्ष भी परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

मंडल के यह केंद्र हुए डिबार
– जीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला, बदायूं
– रामश्री देवी मैमोरियल भानू प्रकाश सिंह चौहान कन्या इंटर कॉलेज परसिया बदायूं
– श्री सलिक राम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज बदायूं
– श्री नौरंग सिंह इंटर कॉलेज पहरूआ, खुर्द मिर्जापुर शाहजहांपुर
– सेवाराम नत्थू लाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर पीलीभीत
– डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्य इंटर कॉलेज ललौरी खेड़ा पीलीभीत
– आरपीएमपी इंटर कॉलेज बमरौली पीलीभीत
– जनकल्याण केजीसी इंटर कॉलेज अमखेड़ा पीलीभीत
– एसडीबीआर सर्वोदय इंटक कॉलेज कल्यानपुर नौगवां पीलीभीत
– रामपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज नई बस्ती, भौती मिर्जापुर, शाहजहांपुर
– केके इंटर कॉलेज पचदेवरा, निगोही शाहजहांपुर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).