बरेली: समिति ने हाफिजगंज और नवाबगंज थाने का किया दौरा

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा परिषद की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति की सभापति सरिता भदौरिया ने थाना हाफिजगंज का औचक निरीक्षण किया। वहां पर महिला अपराध का विवरण देखा एवं पूछताछ की। महिला हेल्प डेस्क व्यवस्थाएं देखीं। सरिता भदौरिया एवं स्मिता मौर्य ने पूछा कि कितने प्रकरण आए हैं, क्या …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा परिषद की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति की सभापति सरिता भदौरिया ने थाना हाफिजगंज का औचक निरीक्षण किया। वहां पर महिला अपराध का विवरण देखा एवं पूछताछ की। महिला हेल्प डेस्क व्यवस्थाएं देखीं।

सरिता भदौरिया एवं स्मिता मौर्य ने पूछा कि कितने प्रकरण आए हैं, क्या उसका निस्तारण हुआ। विस्तृत जानकारी महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज से जानकारी की। निरीक्षण के समय एक केस महिला लेकर आई। इस पर कार्यवाही की जा रही थी। समिति ने अप्रसन्नता व्यक्त की। केस को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए और समिति द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन शिकायतकर्ता महिला को दिया। विवेचक को भी समिति के समक्ष उपस्थित होने को निर्देशित किया।

कोतवाली नवाबगंज का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर जानकारी और महिलाओं से उनकी समस्या को सुनने और उनको समझाने समस्याओं को प्राथमिकता से और उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय एडीएम सिटी महेंद्र सिंह एसडीम नवाबगंज जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरबी सिंह नगर शिक्षा अधिकारी देवेश राय एवं राजीव सिंह उपस्थित रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).