बरेली: सुभाषनगर ओवरब्रिज का सर्वे पूरा, रेलवे से मांगी अनुमति

बरेली,अमृत विचार। सुभाष नगर पुलिया के जाम की दिक्कत दूर करने की कोशिश तेज हो गई है। पुलिया के पास ओवरब्रिज बनाने के लिए नगर निगम और उत्तर रेलवे में 27 जनवरी को सैद्धांतिक सहमति के बाद सेतु निगम ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। ओवरब्रिज की लंबाई करीब 174 मीटर और बढ़ गई …

बरेली,अमृत विचार। सुभाष नगर पुलिया के जाम की दिक्कत दूर करने की कोशिश तेज हो गई है। पुलिया के पास ओवरब्रिज बनाने के लिए नगर निगम और उत्तर रेलवे में 27 जनवरी को सैद्धांतिक सहमति के बाद सेतु निगम ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। ओवरब्रिज की लंबाई करीब 174 मीटर और बढ़ गई है। पहले ओवरब्रिज की लंबाई 726.26 मीटर तय थी। अब करीब 900 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने के लिए सेतु निगम ने सर्वे किया है।

सर्वे पूरा करने के बाद सेतु निगम की ओर से उत्तर रेलवे को अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। ओवरब्रिज निर्माण की अनुमति मिलने के बाद डिजाइन व आगणन का कार्य किया जाएगा। दोनों कार्य पूरे करने के बाद ही शासन को अनुमति लेने समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने को फाइल भेजी जाएगी। सेतु निगम के डीपीएम बीके सेन ने बताया कि दो दिन पहले ही सर्वे कार्य पूरा किया है।

चौपुला चौराहे की तरफ से ओवरब्रिज चढ़ेगा और पुलिया के पास सुभाष नगर की तरफ रिक्त जमीन पर उतरेगा। ओवरब्रिज की राह में आरपीएफ पुलिस लाइन के कुछ क्वार्टर आएंगे। ओवरब्रिज के बीच में सुभाष नगर थाना नहीं आएगा। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार किया जाएगा। करीब 900 मीटर ओवरब्रिज का सर्वे किया है। इस ओवरब्रिज के बनने के बाद सुभाषनगर, करगैना, नेकपुर और करेली समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा।

27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री व अधिकारियों ने किया था निरीक्षण
बरेली। 27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डा. उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम मान सिंह मीना, रेलवे के सीनियर डीईएम कुलवंत सिंह, डीसीएम गौरव ने सुभाष नगर पुलिया का निरीक्षण किया था। मौके की स्थिति देखने के बाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। सभी ने डिजाइन पर विमर्श किया। इस पर निगम और रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी थी। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड से धनराशि खर्च करने का आश्वासन दिया था। पहले यह कहा गया कि फरवरी में ओवरब्रिज का टेंडर हो जाएगा। टेंडर नहीं हुआ लेकिन सेतु निगम ने सर्वे पूरा कर लिया है। शुरुआत में अनुमानित लागत करीब 52.88 करोड़ बताई जा रही थी लेकिन 900 मीटर की लंबाई होने से बजट की धनराशि बढ़ जाएगी।

20 साल पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी
सुभाषनगर पुलिया पर ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग करीब 20 साल पुरानी है। इस ओवरब्रिज के निर्माण से सुभाष नगर, करगैना, करेली समेत अन्य क्षेत्रों के करीब तीन लाख लोगों को राहत मिलेगी। करीब 900 मीटर लंबे ओवरब्रिज में 124.24 मीटर रेलवे का हिस्सा है। इसमें नगर निगम की भूमि 75 मीटर है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).