अभी कई और शबनम के गले से दूर है फांसी का फंदा

बरेली, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में परिजनों के मना करने से नाराज अमरोहा के गांव बावनखेड़ी की शबनम ने अपने ही परिवार के सात लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया था। इनमें एक मासूम भी शामिल था। ऐसे दुस्साहसिक और चर्चित हत्याकांड ने वर्ष 2008 में पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हत्याकांड …

बरेली, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में परिजनों के मना करने से नाराज अमरोहा के गांव बावनखेड़ी की शबनम ने अपने ही परिवार के सात लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया था। इनमें एक मासूम भी शामिल था। ऐसे दुस्साहसिक और चर्चित हत्याकांड ने वर्ष 2008 में पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हत्याकांड की मुख्य आरोपी शबनम को फांसी की सजा होनी वाली है। डेथ वारंट मिलने के बाद उसे फंदे पर लटका दिया जाएगा।

अमरोहा जैसी शबनम बरेली जिले में भी हैं, जिन्होंने प्यार के लिए अपनों को ही मौत की नींद सुला दिया। किसी ने प्रेमी के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, तो किसी ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बेटी को काट डाला। यही नहीं प्रेमी के साथ बहन को देखने के बाद भाइयों ने बहन के खून से अपने हाथ लाल कर लिए।

यहीं नहीं मां की ममता भी प्रेम प्रसंग पर भारी पड़ गई। प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमे खाने वाली मां ने बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। प्रेमी और दौलत के लिए फिरोजाबाद की एक महिला ने अपने शिक्षक पति को प्रेमी और सुपारी किलर के साथ मिलकर मार डाला। फिलहाल इन सभी हत्याओं के आरोपियों में से अधिकांश जेल में हैं, जहां वे अपने खूनी कारनामों को लेकर सींखचों के पीछे सजा के इंतजार करते हुए हर दिन दहशत में गुजार रहे हैं।

महिला ने प्रेमी के लिए कर दिया बेटी का कत्ल
सुभाषनगर के करेली निवासी उस्मान की पत्नी मुकीम का घर के पास रहने वाले कौसर से प्रेम संबंध थे। कौसर उनके घर आता जाता था। इसी बीच मुकीम की बेटी उस्मा से भी उसके प्रेम संबंध हो गए। वह कौसर से निकाह करने की जिद करने लगी। इस बात से नाराज मुकीम बानों ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी और बताया कि डकैत उसके घर में घुस आए थे। लेकिन सच खुला और आज दोनों आरोपी जेल में सजा काट रहे हैं।

प्रेमी के लिए भाई का कर दिया कत्ल
नवाबगंज में बहन को प्रेमी के साथ देखना भाई को इतना महंगा पड़ गया की उसे जान से हाथ धोना पड़ा। लड़की और प्रेमी की बात उजागर न हो इसके लिए उसने प्रेमी संग मिलकर भाई की गला घोटकर हत्या कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को जेल भेज दिया।

बेटी की हत्या के बाद घर में दफन किया शव
इज्जतनगर के आलोक नगर के रहने वाले रवि शर्मा की दो बेटियां थी। उन्होंने पत्नी की मौत के बाद दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी रितु से उसके प्रेमी के साथ अन्य लोग मिलने आते थे। इस बात का छोटी बेटी विरोध करती थी। इसपर रितु ने उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को घर के अंदर ही दबा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया।

प्रेमी के लिए करवा दिया पति का कत्ल
कर्मचारी नगर निवासी शिक्षक अवधेश सिंह की पत्नी विनीता का प्रेम संबंध था। उसने प्रेमी अंकित और हिस्ट्रीशीटर शेरा के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर पहले उसे जलाया और फिर बाद में फिरोजाबाद में दफन कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कई लोगों ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई, बहनों, पति समेत अन्य रिश्तेदारों का कत्ल किया है। उनके केस की सुनवाई चल रही है। सभी मामलों में मजबूत साक्ष्य हैं। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).