बरेली: पंचायत चुनाव में महंगाई और कृषि कानूनों को मुद्दा बनाने की तैयारी

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के साथ उतर रही है। मान्यता प्राप्त दलों के सिंबल पर पंचायत चुनाव नहीं होने की वजह से पार्टियां अभी सीधे तौर पर तो मैदान में भले ही नहीं आई है, लेकिन संभावित उम्मीदवार को जिताने के लिए सियासी बिसात बिछ गई है। बूथ …

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के साथ उतर रही है। मान्यता प्राप्त दलों के सिंबल पर पंचायत चुनाव नहीं होने की वजह से पार्टियां अभी सीधे तौर पर तो मैदान में भले ही नहीं आई है, लेकिन संभावित उम्मीदवार को जिताने के लिए सियासी बिसात बिछ गई है।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ राजनीतिक पार्टियों के मुद्दे भी तय हो गए हैं। इस बार त्रिस्तरीय चुनाव में बेरोजगारी और महंगाई से भी ऊपर तीन कृषि कानून को लेकर लंबे समय से चल रहा किसान आंदोलन हो गया है। विपक्षी इन मुद्दों के सहारे ही अपनी नैय्या पार लगाने में लगे हैं।

पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण तय हो गया है। अन्य पदों के लिए भी आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। मतलब, चुनावी शंखदान में अब कुछ दिन ही शेष हैं, ऐसे में सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा तो हर पद के लिए उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है।

बसपा ने भी संभावित उम्मीदवार उतराने की घोषणा की है। किसानों के मुद्दे को लेकर सपा की ओर से योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता अभियान और आंदोलन की रणनीति बनी है। इसी के तहत कार्य किया जा रहा है। गांव-गांव पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराकर जागरूक किया जा रहा है।

कृषि कानून को किसान विरोधी बताकर आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की बात कही जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य का कहना है कि इस बार मुद्दा तो सरकार ने खुद ही दे दिया है। किसान आंदोलन, बेरोजगार, महिलाओं की सुरक्षा चुनाव के मुख्य मुद्दे होंगे।

कांग्रेस ने भी किसानों के मुद्दे पर ब्लॉकवार चौपालों की घोषणा की है। इसको लेकर गांवों में चौपाल भी लगाई जा रही है। मीरगंज में एक दिन पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जहां भाजपा पर निशाना साधा था तो वहीं, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला का भी साफ कहना है उक्त तीनों मुद्दे पर पंचायत चुनाव में सीधी भागीदारी की रणनीति बनाई जा रही है। सरकार आने वाले समय का इंतजार करें। इधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी गांव-गांव पदयात्रा निकाल खूबियां गिनाने में लगी है, ताकि किसी भी तरीके से सरकार की घेराबंदी की जा सके।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).