बरेली: शादी का झांसा देकर लूट रहे युवतियों की अस्मत

बरेली, अमृत विचार। कभी लैला-मजनू, शीरीं-फरहाद, रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा की मोहब्बत के किस्से प्रेमियों के लिए मिसाल होते थे। ऐसे कई लोग हुए जिन्होंने मोहब्बत पूरी न होने पर जान तो दे दी लेकिन किसी और को नहीं अपनाया। समय बदला, माहौल बदला और अब प्रेम की जगह वासना ने ले ली। झूठे वादों पर कई …

बरेली, अमृत विचार। कभी लैला-मजनू, शीरीं-फरहाद, रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा की मोहब्बत के किस्से प्रेमियों के लिए मिसाल होते थे। ऐसे कई लोग हुए जिन्होंने मोहब्बत पूरी न होने पर जान तो दे दी लेकिन किसी और को नहीं अपनाया। समय बदला, माहौल बदला और अब प्रेम की जगह वासना ने ले ली। झूठे वादों पर कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। सालों तक उनका शोषण हुआ।

कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया तो कई लड़कियों को सामूहिक दुष्कर्म तक का शिकार होना पड़ा। जब से एनड्रायड फोन आए लड़कियों का शोषण और बढ़ गया। कहीं घर पर आने वाले दोस्तों ने दोस्त की बहन को शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया तो कहीं रिश्तेदारों ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना लिया और फिर बदनाम करने की धमकी देते हुए उनका शोषण करते रहे।

जमाना बदला और मोबाइल हाईटेक हो गए। एंड्रॉयड फोन आने से ऐसे रिश्ते और कलंकित हुए। कई लड़िकयों के न्यूड वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिए गए। सामाजिक तानों के डर से कई लड़कियों ने कभी फंसी लगा ली, कभी जहर खाया तो कभी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आज भी कई लड़कियां शादी के लालच में लड़कों के शोषण का शिकार हो रही हैं। जनवरी से 22 फरवरी तक 100 से अधिक लड़कियों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर प्रेमी से शादी कराने की बात कही है। ऐसे में पुलिस ने अब तक 50 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए हैं।

केस-1
दोस्त बना प्रेमी, चार साल तक लूटी आबरू
भोजीपुरा की रहने वाली युवती का बहेड़ी निवासी दोस्त उसके घर आया-जाया करता था। इसी बीच उसने युवती को निकाह का झांसा दिया और चार साल तक उसका शोषण किया। अब वह निकाह से इनकार कर रहा है। युवती ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।

केस-2
सरकारी कर्मचारी ने प्रेमजाल में फंसाया
फरीदपुर की युवती को एक सरकारी नौकरी करने वाले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शोषण किया। लड़की ने जब शादी करने की बात कहीं तो उसने लड़की से बातचीत बंद कर ली और घर बदलकर बरेली शहर में आकर रहने लगा। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई। उसके बाद उनमें समझौता हो गया।

केस-3
वायरल हुआ वीडियो, गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
कुछ समय पहले बहेड़ी में एक युवती का गन्ने के खेत का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह प्रेमी के साथ थी। इसके बाद वहां गांव के लड़के पहुंच गए और वीडियो बनाते हुए उसके साथ छेड़खानी की। इसमें छह लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया। तीन लोगों की उसी रात गिरफ्तारी भी की गई।

शादी का झांसा देकर शोषण करने के रोज ही तीन-चार मामले आते हैं। पुलिस प्रयास करती है कि किसी तरह से उनके बीच में बातचीत करके शादी करवा दी जाए लेकिन कई मामलों में लड़के वाले शादी से मना कर देते हैं। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).