बरेली: बजट पास, कर्मचारियों को 10 साल से नहीं मिली वर्दी

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को करीब 10 साल से वर्दी उपलब्ध नहीं कराई है, जबकि बजट कई बार पास हो चुका है। नगर निगम परिसर में गुरुवार को धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इस मामले को जोरशोर से उठाया था। सफाई कर्मचारियों ने वार्डों में सफाई के लिए दिए …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को करीब 10 साल से वर्दी उपलब्ध नहीं कराई है, जबकि बजट कई बार पास हो चुका है। नगर निगम परिसर में गुरुवार को धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इस मामले को जोरशोर से उठाया था। सफाई कर्मचारियों ने वार्डों में सफाई के लिए दिए गए ठेकों को निरस्त करने सहित कई मांगों को एक बार फिर से उठाया। नगर निगम के अधिकारियों के मध्यस्थता न करने से सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन भी समाप्त नहीं हो पा रहा है।

निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों के साथ धरना दे रहे उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2012 से अब तक बजट पास होने के बावजूद वर्दी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2012 से 2019 तक की वर्दी की धनराशि का भुगतान कर्मचारियों के खातों में किया जाए। साथ ही वर्ष 2020-21 के लिए सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाए।

निगम प्रशासन ने वार्डों में सफाई का ठेका दे दिया है, जबकि नगर निगम में करीब दो हजार सफाई कर्मचारी कार्यरत है। ऐसे में सफाई के लिए दिए गए ठेकों को तत्काल निरस्त करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन निगम के अफसर उनसे वार्ता कर उनके प्रदर्शन को समाप्त कराने की कोशिश गंभीरता से नहीं कर रहे हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).