बरेली: आरएसएस कार्यकर्ता से मारपीट करने वाले सिपाही लाइन हाजिर

अमृत विचार, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस प्रकरण की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी है। बता दें कि सिपाहियों ने आरएसएस कार्यकर्ता को शराबी बताकर पीट दिया था। करगैना में चौकी के पास रहने …

अमृत विचार, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस प्रकरण की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी है। बता दें कि सिपाहियों ने आरएसएस कार्यकर्ता को शराबी बताकर पीट दिया था।

करगैना में चौकी के पास रहने वाले आयुष चौहान आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक शराबी बदतमीजी कर रहा था। शिकायत पर चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई की बात कहते हुए मामले को टाल दिया। इसी बीच शराबी चौकी के सामने आ गया। जब वह चौकी से जा रहे थे तो शराबी उनके साथ अभद्रता करने लगा। तभी सिपाही दीपक और अवनीश वहां आ गए। दोनों सिपाही शराबी को छोड़कर उनसे गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर सिपाही ने आयुष को पीट दिया।

आयुष ने बताया कि मेडिकल कराने के बहाने सिपाही उन्हें ले गए और मुचलका पाबंद कर दिया। इसके बाद दबाव पड़ने पर सिपाहियों ने उनका मेडिकल कराया जिसमें पुष्ट हुआ कि उन्होंने अल्कोहल का सेवन नहीं किया था। इस प्रकरण में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की जिसमें सिपाहियों की गलती सामने आई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच सीओ द्वितीय साद मियां खां को सौंपी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).