बरेली: बिहार भीम आर्मी के कार्यकर्ता को जंक्शन पर बदमाशों ने चाकू मारकर लूटा

बरेली, अमृत विचार। बिहार से बरेली पेपर देने के लिए आ रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ता को बरेली जंक्शन पर बदमाशों ने चाकू से हमला करने के बाद लूट लिया। आरोपी नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल भीम आर्मी कार्यकर्ता को जिला अस्पताल में भर्ती …

बरेली, अमृत विचार। बिहार से बरेली पेपर देने के लिए आ रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ता को बरेली जंक्शन पर बदमाशों ने चाकू से हमला करने के बाद लूट लिया। आरोपी नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल भीम आर्मी कार्यकर्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बिहार के चम्पारण जिले के टाउन मुथयारी थाना क्षेत्र के मुथयारी गांव निवासी विश्वजीत भीम आर्मी का कार्यकर्ता है। उसने बताया कि उसका शनिवार को बरेली में एनटीपीसी का पेपर था। इसके लिए वह सत्याग्रह एक्सप्रेस से बरेली आया। यहां जंक्शन पर रात में करीब ढाई बजे ट्रेन पहुंची। वह ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा हुआ था। इसी बीच तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके पास आए। आरोपियों में से एक ने उसके हाथ पीछे से पकड़ लिए। उसके बाद दूसरा युवक उसे नशा सुंघाने लगा।

विरोध करने पर तीसरे युवक ने उसके पेट और पीठ में चाकू से वार करके घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसका बैग छीनने का प्रयास करने लगे। आरोपी उसके पास से करीब 11 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचकर पीड़ित ने जीआरपी को मामले की जानकारी दी। जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जीआरपी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).