बरेली: सड़क हादसों में नेपाल के युवक समेत दो लोगों की मौत

बरेली, अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में नेपाल के युवक समेत एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल कार चालक ने भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, शाही क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकराने से तीन लोग घायल हो …

बरेली, अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसों में नेपाल के युवक समेत एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल कार चालक ने भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, शाही क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकराने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

नेपाल के जिला कंचनपुर थाना क्षेत्र के झलारी थाना क्षेत्र के धलारी सनिया गांव निवासी 34 वर्षीय नरेन्द्र कुमार पुत्र जीत बहादुर कार चालक था। चार अप्रैल को वह कार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच कंचनपुर में उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए नेपाल के ही अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर बुधवार की रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक एक बेटी और एक बेटे का पिता था। पत्नी का नाम मंजू देवी है।

दूसरा हादसा शाही थाना क्षेत्र में हुआ। शाही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी प्यारेलाल ने बताया कि उनकी पत्नी हीराकली अपने दामाद चमन गिरी और बेटी विमला के साथ दवा लेने के लिए गई थी। दवा लेकर वापस बाइक से तीनों लोग घर लौट रहे थे। मवई गांव के पास बाइक सड़क पर बजरी पड़ी होने के चलते बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनो लोग घायल हो गए। जिसमें हीराकली की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).