बरेली: मतदान की भीड़ से फैला है संक्रमण, मतगणना कैसे कराएं

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद बरेली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। यह जिले के अधिकारी भी मान रहे हैं कि यदि मतदान नहीं होता तो बरेली में संक्रमण इतना न फैलता। क्योंकि, मतदान के दिन बूथों पर जो लाइनें लगी, उसमें वोटर चिपककर खड़े हुए थे। …

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद बरेली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। यह जिले के अधिकारी भी मान रहे हैं कि यदि मतदान नहीं होता तो बरेली में संक्रमण इतना न फैलता। क्योंकि, मतदान के दिन बूथों पर जो लाइनें लगी, उसमें वोटर चिपककर खड़े हुए थे। न मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया गया। यही वजह रही कि चुनाव प्रचार करने वाले राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं से लेकर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने वाले अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम बहेड़ी राजेंश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, विकास भवन के कई अधिकारी भी संक्रमित हुए हैं। चकबंदी विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य कई विभागों कर्मचारी भी संक्रमण से बीमार चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में 2 मई को मतगणना कैसे संपन्न कराई जाएगी, इसको लेकर जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। अधिकारियों की समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह से मतगणना संपन्न कराएं।

मतगणना के दिन प्रत्येक ब्लॉक पर हजारों की संख्या में लोगों का जुटना तय माना जा रहा है। यदि भीड़ जुटी तो संक्रमण फैलने से हालात और खराब हो जाएंगे। कोरोना के चलते मतगणना संपन्न कराने वाले कार्मिकों की संख्या पूरी करने को लेकर भी दिक्कतें सामने आई हैं। 15 ब्लॉकों में संपन्न कराई जाने वाली मतगणना के लिए करीब 2 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। मतदान के बाद कर्मचारी इतरे डरे हुए हैं कि कई विभागों के कर्मचारियों ने दफ्तर आना छोड़ दिया है। इसके साथ अभी तक मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाने की तारीख तय नहीं हुई है।

एनआईसी के पास राज्य निर्वाचन आयोग से कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/मतगणना प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के स्टेनो महेंद्र सिंह ने मंगलवार को एनआईसी प्रभारी से मतगणना प्रशिक्षण कार्य करने के संबंध में जानकारी ली। यह पूछा कि एक टेबिल पर कितने कर्मचारी बैठेंगे, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ है।

2 मई को लाकडाउन, कैसे होगी मतगणना
29 अप्रैल को प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद 2 मई को मतगणना कराई जाएगी,लेकिन बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि 2 मई रविवार को प्रदेश में मतगणना कैसे होगी?ṁ, क्योंकि इस दिन लाकडाउन लगा हुआ है। प्रदेश सरकार ने संक्रमण के मद्देनजर शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है।

ऐसे में मतगणना को लेकर कोई स्पष्ट दिशा निर्देश अभी तक जारी नहीं हुए है। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को राज्य निर्वांचन आयोग और शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान की मतगणना ब्लाकों और जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला मुख्यालय पर होनी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).