बरेली: कब्जे की जांच को पहुंचे निगम कर्मचारियों का घेराव

बरेली, अमृत विचार। गांधीपुरम में नगर निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश की शिकायत पर जानकारी लेने गए नगर निगम के दो कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अपर नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल को मौके पर भेजा लेकिन लोग फिर भी नहीं मानें। काफी देर जद्दोजहद के …

बरेली, अमृत विचार। गांधीपुरम में नगर निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश की शिकायत पर जानकारी लेने गए नगर निगम के दो कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अपर नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल को मौके पर भेजा लेकिन लोग फिर भी नहीं मानें।

काफी देर जद्दोजहद के बाद निगम कर्मचारी व प्रवर्तन दल के लोग वापस आ गए। शाम को कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर अपर आयुक्त से वार्ता की। तय हुआ कि शुक्रवार को राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम संयुक्त तौर से मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश करेगी। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

मामला शहर के सैदपुर हॉकिंस वार्ड संख्या 46 से जुड़ा है। पार्षद पूनम गंगवार व अन्य लोग काफी समय से यह शिकायत कर रहे थे कि गांधीपुरम में एक कॉलोनी बसी है। वहां रहने वाले कुछ लोग जबरदस्ती नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। नगर निगम की टीम ने कुछ दिन पहले मौके पर पहुंच वहां निगम की जमीन को चिन्हित कर खुदाई कर दी थी।

बताते हैं कि गुरुवार को फिर स्थानीय कुछ लोगों ने वहां कब्जे की कोशिश की। इसकी सूचना पर नगर निगम के दो मानचित्रकार शम्शुल हसन व हरीश भारती मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने उनका घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को दी। इसके बाद नगर निगम से प्रवर्तन दल के जवान मौके पर पहुंच गए। बावजूद हंगामा होता रहा। इसके बाद नगर निगम की टीम वापस आ गई।

शाम को कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम में पहुंचकर अपर नगर आयुक्त से वार्ता की। इसमें तय हुआ कि शुक्रवार को राजस्व व नगर निगम की टीम पहुंचकर जगह की पैमाइश करेगी। इसके बाद ही कुछ तय होगा।

पैमाइश के बाद लिया जाएगा कब्जा
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गांधीनगर में नगर निगम अपनी जमीन की पैमाइश कराएगा। इसके बाद ही कब्जा लेने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों से भी वार्ता हो गई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).