बरेली: कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरू किया गया है। मंडलभर के कांग्रेस पदाधिकारियों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शहर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता कर सपा, बसपा और …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरू किया गया है। मंडलभर के कांग्रेस पदाधिकारियों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शहर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता कर सपा, बसपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस के श्यामगंज स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि पार्टी प्रदेश के हर जोन में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है जिसका अंतिम चरण बुधवार को बरेली में होगा। कार्यक्रम में मंडल के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिले से एक उपाध्यक्ष, सचिव और ब्लॉक अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होने कहा कि जनता सपा, भाजपा और बसपा की असलियत जान चुकी है। इन तीनों पार्टियों ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।

पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन ने कहा कि अगर देश को विदेशी ताकतों से गुलाम होने से अगर बचाना है तो जनता को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी होगी। जिला अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने कहा कि देश के जनता ने मन बना लिया है कि अब देश को बिकने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए अगर आंदोलन भी करना पड़ेगा तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ल ने कहा कि अब हर कांग्रेसी देश के लिए आंदोलन करने को तैयार है। इस मौके पर प्रदेश उपाद्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश महासचिव फूल कुंवर,जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, प्रवक्ता राज शर्मा दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, जुनेद हसन एडवोकेट, हाजी इस्लाम बब्बू, अनुज गंगवार, अनिल देव शर्मा, सुनील मनचंदा, मकदूम अंसारी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).