बरेली: बंदरों को भगाने के लिए लंगूर पालेगा नगर निगम

बरेली, अमृत विचार। कई सालों से बंदरों को पकड़कर आबादी क्षेत्र के बाहर नहीं किया गया है। इससे शहर में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने शहर में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को राहत देने के लिए …

बरेली, अमृत विचार। कई सालों से बंदरों को पकड़कर आबादी क्षेत्र के बाहर नहीं किया गया है। इससे शहर में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने शहर में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को राहत देने के लिए एक नया तरीका निकाला है। अब बंदरों को पकड़ने की जगह उन्हें खुद से भागने के लिए मजबूर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम लंगूर पालेगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीधे तौर पर बंदरों को नहीं पकड़ सकता नगर निगम

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के सख्त होने के कारण नगर निगम सीधे तौर पर बंदरों को नहीं पकड़ सकता। भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) वन्य जीवों पर खासी नजर रख रही है। नगर निगम को शहर से बंदर पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होती है। बीते लंबे समय से नगर निगम को वन विभाग से अनुमति नहीं मिल पाई है।

दो साल पहले एक हजार बंदर पकड़ने की अनुमति मिली थी

बताते हैं कि दो साल पहले वन विभाग से करीब एक हजार बंदर पकड़ने की अनुमति मिली थी, लेकिन किसी भी संस्था ने इसके लिए टेंडर नहीं डाला। अब बंदरों का आतंक और ज्यादा बढ़ गया है। बंदरों के हमले से आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं। सुबह टहलने वाले लोग खासकर बुजुर्गों पर बंदर एकाएक हमला बोल देते हैं। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि लंगूर पालने के लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।

demo image

इस तरह रोकेंगे आतंक

इसके लिए शहर के ऐसे स्थानों को पहले चुना जाएगा, जहां पर बंदरों का आतंक सबसे ज्यादा है। वहां पर बंदरों को भगाने के लिए लंगूर को एक लंबी रस्सी से बांध दिया जाएगा जो बंदरों पर दूर तक हमला कर सकें। लंगूर के डर से बंदर इलाका छोड़कर भाग जाएंगे। इसके बाद लंगूर को दूसरी जगहों पर बांधा जाएगा।

बंदरों के हमले से जख्मी युवक का वायरल हो चुका वीडियो
शहर की सबसे पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन में एक शख्स सुबह टहलने निकले थे। स्थानीय निवासी विनोद कुमार जोशी ने बताया कि पार्क में उन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के बाद वह जमीन पर गिर पड़े और बंदर उन पर चढ़ गए। उस शख्स ने बंदरों से बचने का प्रयास किया तो बंदरों ने उनको जगह-जगह काट लिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की फुटेज वहीं एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बंदरों का यहां आतंक बढ़ गया है। प्रशासन, नगर निगम और तमाम जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है।

नगर निगम ने पशुओं को पकड़ने के लिए मंगाए दो और वाहन
नगर निगम के पास पशुओं को पकड़ने के लिए सिर्फ एक ही वाहन था। जबकि, आबादी क्षेत्र बढ़ने की वजह से यह इकलौता वाहन नाकाफी साबित हो रहा था। इसलिए कुछ दिन पहले नगर निगम प्रशासन ने दो और पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन खरीदे हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम इन दोनों वाहनों का उद्घाटन भी कर चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों से पशुओं को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाने में काफी मदद मिलेगी।

nagar nigam bareilly file photo

टेंडर निकले जाएंगे
नगर निगम पर्यावरण अभियंता, संजीव प्रधान ने बताया कि बंदरों के हमलों को रोकने के लिए नगर निगम जल्द ही इनसे निजात दिलाने के लिए टेंडर कराएगा। यह संभवत: अगले महीने तक हो जाएगा। इसके लिए संस्थाओं से बात भी की जा रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).