बरेली: पति के सामने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। मकान बनाने का विरोध करते हुए दबंगों ने महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत की। जब दंपति शिकायत करके घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने उनको रास्ते में घेर लिया। चार लोगों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और महिला के …

बरेली, अमृत विचार। मकान बनाने का विरोध करते हुए दबंगों ने महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत की। जब दंपति शिकायत करके घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने उनको रास्ते में घेर लिया। चार लोगों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 सितंबर को वह अपने मकान का निर्माण करा रही थी। इस बात से नाराज होकर मोहल्ले के रहने वाले अनिल, छोटू, पंकज और थान सिंह उसके घर में घुस आए। पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

वह पति के साथ रात में ही पुलिस से शिकायत करने गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज कराकर जब वह वापस लौट रहे थे तो आरोपियों ने फिर से उन्हें घेर लिया और पति के साथ मारपीट कर महिला के साथ चारों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

10 माह बाद दर्ज हुई पीड़िता की रिपोर्ट
महिला दस माह से इंसाफ पाने को भटक रही थी लेकिन पुलिस ने उसकी बात को झूठा मानते हुए उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से लेकर एडीजी तक मामले की शिकायत की। इसके बाद मजबूरी में महिला को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

दिन में हुई मारपीट, रात में हुआ गैंगरेप
मकान का निर्माण करते समय 29 सितंबर 2020 को दबंगों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी शिकायत महिला ने थाने में जाते हुए दर्ज कराई। रात में लौटते समय चारों आरोपियों ने गांव के पास में ही पकड़कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

सतीश यादव, इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोप सही पाए जाने पर चारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: 2022 के चुनाव में किसान मांगेंगे ‘अच्छे दिन’ का हिसाब

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).