बरेली: आय बढ़ाने के लिए शहर की सूरत बिगाड़ेगा नगर निगम

बरेली, अमृत विचार। चुनावी सीजन आते ही शहर राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनरों से पट जाता है। उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं होता। सभी राजनीतिक पार्टियां बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बैनर लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती हैं जबकि नगर निगम को इन्हें रोकना चाहिए मगर अब निगम ने इन पर रोक …

बरेली, अमृत विचार। चुनावी सीजन आते ही शहर राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनरों से पट जाता है। उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं होता। सभी राजनीतिक पार्टियां बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बैनर लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती हैं जबकि नगर निगम को इन्हें रोकना चाहिए मगर अब निगम ने इन पर रोक लगाने की जगह अन्य होर्डिंग्स और बैनरों से शहर को पटवाने की योजना बना ली है।

दो दिन पहले नगर निगम में हुई कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव पास हुआ है जिसमें शहर की चार सड़कों के यूनिपोल, होर्डिंग्स आदि को नीलाम करने की योजना थी। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि इन्हें नीलाम करने से न सिर्फ नगर निगम का काम कम होगा बल्कि उन्हें अतिरिक्त धनराशि भी मिलेगी। ऐसे में शहर में अवैध होर्डिंग्स की संख्या भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि इस पर अब निजी कंपनियों का अधिकार होगा। हालांकि, निगम अधिकारियों का यह भी कहना है कि सभी सड़कों पर होर्डिंग्स व यूनिपोल की संख्या निर्धारित की जाएगी।

इन चार सड़कों के यूनिपोल होंगे नीलाम
– जंक्शन रेलवे स्टेशन से चौकी चौराहा होते हुए पटेल चौक, कुतुबखाना, धर्मकांटा होते हुए डेलापीर तक
– चौकी चौराहा गांधी उद्यान, शहामतगंज होते हुए डेलापीर तक
– सेटेलाइट से यूनिवर्सिटी होते हुए एयरफोर्स तक
– चौकी चौराहे से चौपुला किला होते हुए परसाखेड़ा तक

निगम पर अवैध होर्डिंग्स लगवाने के नहीं लगेंगे आरोप: मेयर
मेयर डॉ. उमेश गौतम का कहना है कि अभी तक नगर निगम पर आरोप लगते थे कि वह शहर में अवैध होर्डिंग्स, यूनिपोल लगवा रहा है। इससे बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब कोई भी यह नहीं कहेगा कि नगर निगम ने शहर में अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स लगवाएं हैं। साथ ही इससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).