विकास कार्यों में बरेली को मंडल में प्रथम स्थान, प्रदेश में 17वां

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों में जनपद ने मंडल में पहला तो प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की है। अफसर इस उपलब्धि से गदगद हैं। डीएम ने अफसरों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य करने की अपील की है। कोरोना संकटकाल में भी विकास कार्यों की रफ्तार थमी …

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों में जनपद ने मंडल में पहला तो प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की है। अफसर इस उपलब्धि से गदगद हैं। डीएम ने अफसरों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य करने की अपील की है।

कोरोना संकटकाल में भी विकास कार्यों की रफ्तार थमी नहीं है। लाकडाउन से लेकर अनलॉक वन में बरेली में विकास कार्य में खूब तेजी रही। अफसरों के मुताबिक, प्रदेश सरकार विकास कार्यों को कराने के लिए लगातार जिलेवार रैंकिंग कराती रहती है।

शासन की ओर से विकास कार्यो की रैंकिंग का कार्य कराया गया था, जिसमें आठ बिंदुओं पर पॉइंट दिए गए थे। बरेली में 121 कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए 650 अंक में से 572 अंक हासिल करने के साथ जिले ने 88 प्रतिशत अंक पाते हुए प्रदेश में 17वां स्थान पाया है। जबकि मंडल में बरेली का पहला स्थान है। यह गनीमत है। इससे प्रशासनिक अमले मे खुशी छा गई है।

शासन की ओर से जारी की गई सूची में प्रदेश में पहला स्थान कुशीनगर, दूसरा रामपुर और तीसरा सहारनपुर को मिला है। कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, नगर विकास विभाग, चिकित्सा विभाग आदि ए श्रेणी में आए हैं। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने विकास कार्यों में मंडल में प्रथम स्थान मिलन पर अफसरों को बधाई दी।

सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की लगन व मेहनत का ही नतीजा है कि बरेली इस मुकाम तक पहुंचा है। अधिकारी व कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन के साथ अभी भी इसी तरह काम करते रहे और जिले का नाम रोशन करते रहें।

मंडल के जिलों की रैंकिंग
बरेली को मंडल में पहला तथा प्रदेश में 17वां स्थान मिला है। पीलीभीत को मंडल में दूसरा और प्रदेश में 66वां स्थान, शाहजहांपुर को मंडल में तीसरा व प्रदेश में 57वां स्थान, जबकि बदायूं को मंडल में चौथा और प्रदेश में 75वां स्थान मिला है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).