बरेली, अमृत विचार। ट्रक चालक ने मां की साड़ी से बिजली के पोल पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
किला थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ला के जसोली निवासी दिनेश कश्यप ने बताया कि उनका बेटा रवि ट्रक चालक था। रविवार की रात दीवाली की पूजा के बाद परिवार के सब लोग अपने अपने काम में लगे थे। देर रात रवि अलमारी से मां की साड़ी निकालकर छत पर ले गया। मां ने साड़ी ले जाने का कारण पूछा तो वह बिना बताए चला गया। रवि पड़ोसी की छत का सहारा लेकर बिजली के पोल तक पहुंच गया। पोल पर साड़ी का फंदा बनाकर लटका गया। रवि पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इंस्पेक्टर किला सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि वह किसी से प्रेम करता था जिसको लेकर विवाद चल रहा था। परिवार से बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन वे कुछ भी नहीं बता रहे थे।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना: जामुन के पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटके मिले दो किशोरियों के शव, इलाके में फैली सनसनी