Bareilly News: कोहरे ने रोकी दर्शन की राह, बहेड़ी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार; परिवार के सात घायल

नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी, रविवार सुबह छह बजे हुआ हादसा; जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली के बहेड़ी हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक और कार की टक्कर हो गई। नीम करौली बाबा के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के सात लोग हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बरेली, अमृत विचार । घने कोहरे के बीच रविवार सुबह बहेड़ी हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास रहने वाली प्रिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे वह परिवार के साथ नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जा रही थीं। बहेड़ी के पास पहुंचने पर घना कोहरा छाया हुआ था। इससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान उनकी कार साथ चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में प्रिया के साथ कार में सवार सोनम, आशी, मंजू, श्वेता और संजू समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उनका उपचार कराया गया।

ये भी पढ़ें-नैनीताल की नैना पीक पर अब हर पर्यटक का बनेगा रिकॉर्ड, बिना एंट्री नहीं मिलेगी अनुमति

About The Author: Priya Chaturvedi

प्रिया चतुर्वेदी पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब पांच वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह अमृत विचार से जुड़ी हैं। इससे पहले वह अमर उजाला में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्हें रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, संपादन और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार और गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। वह यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत भाषाओं का ज्ञान रखने वाली प्रिया की रुचि समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों में है।