रेलवे ने चार महीनों में कुल 1695 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक की वसूली

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे (NER)  इज्जतनगर (Izzatnagar) मंडल ने बीते चार महीनों में कुल 1695 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक रेल कर्मचारी भी शामिल था। इनमें से कुछ को जेल भेजा गया तो बाकी पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया। जुर्माने से आरपीएफ ने 11 लाख से अधिक की वसूली की है। जिससे रेलवे …

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे (NER)  इज्जतनगर (Izzatnagar) मंडल ने बीते चार महीनों में कुल 1695 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक रेल कर्मचारी भी शामिल था। इनमें से कुछ को जेल भेजा गया तो बाकी पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया। जुर्माने से आरपीएफ ने 11 लाख से अधिक की वसूली की है। जिससे रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी आरपीएफ और भी मामलों का खुलासा करने वाली है।

किस मामले में कितने अपराधी गिरफ्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल से लेकर जुलाई (July) तक कुल 1695 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से अवैध कब्जा करने वाले कुल 32 मामलों में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल था। ठीक इसी तरह से रेल अधिनियम की धाराओ में कुल 1461 मामले दर्ज हुए जिसमें से आरपीएफ ने कुल 1402 आरोपियों को हिरासत में लिया। बीते चार महीनों में चैन पुलिंग के कुल 112 मामले पंजीकृत किये गए। जिसमें आरपीएफ (RPF) ने 73 लोगों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं टिकट दलाली में कुल 21 मामलों में आरपीएफ ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया। ठीक इसी तरह से अवैध वैंडरिंग के कुल 129 मामलों में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े- कक्षा 6 से 8 तक के खुले स्कूल, पहले दिन स्कूलों में बच्चों का अलग-अलग तरह से किया गया स्वागत, देखिए तस्वीरें

अवैध कब्जों को छोड़ सभी से वसूला गया जुर्माना
रेलवे (Railway) ने अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई करने के साथ बाकी सभी पर मोटा जुर्माना लगाया था। इस जुर्माने रेलवे को कुल 11 लाख, 4 हजार, 215 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे ने रेल अधिनियम में दर्ज मामले के आरोपियों से कुल 9 लाख, 72 हजार रुपए, चैन पुलिंग वालों से 72 हजार, 215 रुपए और टिकट दलाली वालों से कुल 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).