पीलीभीत ने मना तो बरेली ने कंबल एजेंसी को किया पास

बरेली,अमृत विचार। हर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था भी बड़ी अजीब है। एक जिला जिस कंबल एजेंसी को चयनित करने से मना कर देता है। दूसरा जिला उसी कंपनी को चयनित करके कंबल खरीद का आर्डर दे देता है। कंबल खरीदने के लिये बरेली मंडल के तीन जनपद तेजी दिखा रहे हैं। बरेली जिला प्रशासन ने …

बरेली,अमृत विचार। हर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था भी बड़ी अजीब है। एक जिला जिस कंबल एजेंसी को चयनित करने से मना कर देता है। दूसरा जिला उसी कंपनी को चयनित करके कंबल खरीद का आर्डर दे देता है। कंबल खरीदने के लिये बरेली मंडल के तीन जनपद तेजी दिखा रहे हैं। बरेली जिला प्रशासन ने इटावा की अग्रवाल एजेंसी को कंबल खरीदने के लिये चयनित किया है। इस एजेंसी से 305.90 रुपये प्रति कंबल की दर से कंबल खरीदे जा रहे हैं लेकिन इस एजेंसी को पीलीभीत प्रशासन रिजेक्ट कर चुका है।

इस एजेंसी का कंबल अधिकारियों को पसंद नहीं आया। पीलीभीत प्रशासन ने दूसरी कंपनी तय करके 330 रुपये का कंबल खरीद को मंजूरी दी है। बदायूं प्रशासन 307 रुपये का कंबल गरीबों को बांटेगा। यहां के प्रशासन ने किसी और कंपनी का चयन किया है। बदायूं में कंबल की खेप पहुंच चुकी है। मंडल में सबसे पहले बदायूं में कंबल बंटेंगे। कंबल खरीद में ओवरआल देखा जाए तो सबसे ज्यादा कीमत का कंबल इस बार पीलीभीत में बंटेगा। सबसे कम कीमत का बरेली में।

इधर, बरेली आपदा प्रबंधन कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि इस बार कंबलों की खरीद जैम पोर्टल से हो रही है। इस पोर्टल पर सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों का टाईअप है। बताया कि सरकारी एजेंसियों के कंबल के दाम प्राइवेट एजेंसियों से ज्यादा हैं। ऐसे में प्राइवेट एजेंसी का चयन करना और मुश्किल रहता है। कंबल खरीद नियमों के दायरे में रहकर करने को शासन से गठित पांच सदस्यीय कमेटी कंबल खरीद को मंजूरी देती है। सूत्रों ने बताया कि पीलीभीत में रविवार तक कंबल, बरेली में सोमवार तक कंबलों के दो ट्रक पहुंचने की बात कही जा रही है।

शाहजहांपुर में एजेंसी तक तय नहीं
शाहजहांपुर जनपद में अभी तक कंबल खरीदने के लिये एजेंसी तय नहीं हुई है। बताते हैं कि 18 दिसंबर को शासन से गठित कमेटी की बैठक होने वाली है। उसमें एजेंसी तय होने की बात सामने आयी है। इसके बाद रेट तय कर कंबल खरीद शुरू होगी।

सरकार की उम्मीद पर खरे नहीं उतर रहे अधिकारी
दिसंबर माह के शुरू होने के बाद से सर्दी सितम ढहा रही है। ऐसे में ठंड का प्रकोप बढ़ने से पहले गरीबों को कंबल मिल जाएंगे, शायद यही सोचकर सरकार ने नवंबर माह में बरेली मंडल के सभी जनपदों को बजट आवंटत कर दिया गया। अधिकारी कंबल खरीद की प्रक्रिया पूरी कराने में अनदेखी करते रहे जबकि उन्हें मालूम था कि इस बार कंबल की खरीद जैम पोर्टल से करनी है। देरी से कंबल खरीदने के लिये जैम पोर्टल पर ऑनलाइन निविदा निकाली गयी। पहली बार जैम पोर्टल से खरीदारी करने में प्रशासनिक अफसरों को भी दिक्कतें आ रही हैं।

“कंबल खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इटावा की एजेंसी को आर्डर दिया गया है। पहले चरण में 9600 कंबल खरीदे जाएंगे। एक दो दिन में कंबल पहुंचने की उम्मीद है।” -मनोज कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बरेली

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).