बदायूं: ननिहाल आए युवक की रामगंगा में डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

अमृत विचार, दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र में अपनी ननिहाल में आए युवक की मौत हो गई। सोमवार को रामगंगा में युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक के परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया। …

अमृत विचार, दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र में अपनी ननिहाल में आए युवक की मौत हो गई। सोमवार को रामगंगा में युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक के परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया। तब जाकर परिजन की रजामंदी पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीण दौरा पड़ने से मौत तो कोई मौत की वजह तंत्र-मंत्र की बता रहा है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पांच साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी रामबाबू (18) पुत्र लल्लू मौर्य की समोसे की दुकान थी। वह मानसिक रोगी था। उसे दौरे पड़ते थे। कुछ दिनों से हालत खराब होने पर उसकी दवा चल रही थी। शनिवार को रामबाबू थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव आसफपुर में अपनी ननिहाल आया था। रविवार की रात ननिहाल में सोया था।

सोमवार को परिजन उठे तो रामबाबू अपनी चारपाई पर नहीं था। परिजनों उसकी तलाश की। ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि उन्होंने रामबाबू को सोमवार की सुबह गांव भाऊ नगला में रामगंगा की ओर जाते देखा था। परिजन रामगंगा के घाट पर पहुंचे। जहां रामबाबू की चप्पल और मोबाइल मिली। जिसके बाद गंगा में रामबाबू की तलाश की।

सुबह तकरीबन 11 बजे रामगंगा में रामबाबू का शव मिला। परिजन उसे लेकर दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी की।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि मौत की वजह स्पष्ट होने के लिए पोस्टमार्टम होना जरूरी है। परिजन मान गए और पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल ने बताया कि युवक को दौरे पड़ने की जानकारी मिली थी। उसने रामगंगा में कूदकर जान दी है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).