चित्रकूट: पांच लोगों को कुचलने के बाद रोडवेज बस खाईं में पलटी

चित्रकूट। प्रयागराज से चित्रकूट आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े पांच लोगों को कुचलने के बाद गहरी खाईं में पलट गई। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। रै पुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) …

चित्रकूट। प्रयागराज से चित्रकूट आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े पांच लोगों को कुचलने के बाद गहरी खाईं में पलट गई। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। रै

पुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशीलचन्द्र शर्मा ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से जीरो रोड डिपो की एक रोडवेज बस ने चालक के नियंत्रण खोने के बाद लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े पांच लोगों को कुचला और बाद में गहरी खाईं में पलट गई।

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में बोडरी (80), रमेश (45), मधु (पांच), चाहत (आठ) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक है। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).