सपा यूपी में दंगों की एक नई श्रंखला शुरू करना चाहती है: योगी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाया है कि सपा प्रदेश के अन्दर दंगों की एक नई श्रंखला शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को देवरिया में पार्टी प्रत्याशी डाॅ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि …

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाया है कि सपा प्रदेश के अन्दर दंगों की एक नई श्रंखला शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को देवरिया में पार्टी प्रत्याशी डाॅ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा में तो अब राजनीतिक क्षमता का अकाल पड़ता दिख रहा है। अब उनमें क्षमता तो नहीं है, लेकिन प्रदेश के अन्दर षंडयंत्र का सलाह देकर दंगा कराना चाहती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम लोगों ने भी तय किया है कि प्रदेश में दंगाईयों की जगह जेल या कहीं और होगी। प्रदेश के साढ़े तीन साल के शासन काल में एक भी दंगे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के 15 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में गुण्डा राज कायम था। आदमी का जीवन और उसकी सम्पत्ति सुरक्षित नहीं रहती थी। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन काल में आपरेशन माफिया के तहत आज माफियाओं की सम्पत्ति पर बुल डोजर चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपरेशन माफिया से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बुरा लग रहा है। उनका बयान आया है कि ” जिन्होंने सम्पत्ति अर्जित कर ली, उसको वापस क्यों लिया जा रहा है।” सीएम योगी ने कहा कि हमने कहा कि यह गरीब और व्यापारियों की सम्पत्ति है। उसको वापस लेकर गरीबों को मकान तथा व्यापारियों की सम्पत्ति को उनको वापस करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी माफिया को पनपने नहीं दिया जायेगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).