बहराइच में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का दिखा दम, महाराज सिंह कॉलेज में उमड़ा जनसैलाब; निकली भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’

बहराइच में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महाराज सिंह इंटर कॉलेज में भव्य संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन हुआ। हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहराइच की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महाराज सिंह इंटर कॉलेज परिसर में भव्य ‘संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों की मौजूदगी से कॉलेज परिसर देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

लाइव जुड़कर शीर्ष नेतृत्व ने किया संबोधित

संकल्प सभा के दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आधुनिक तकनीक के जरिए लाइव जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि देश बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सुरक्षा, सुशासन और सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

तिरंगे और सेवा ज्योति के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

संकल्प सभा के बाद महाराज सिंह इंटर कॉलेज परिसर से विशाल ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। भाजपा पदाधिकारियों, युवाओं और महिलाओं की टोलियां हाथों में राष्ट्रध्वज और पार्टी की सेवा ज्योति लेकर यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे यात्रा का माहौल और भी भव्य नजर आया।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, सांसद आनंद गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पीयूष मिश्रा, विधायक सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, सुभाष त्रिपाठी, राम निवास वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा, कार्यक्रम संयोजक हरिश्चंद्र गुप्ता, सह संयोजक अजय प्रताप सिंह और जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.