श्रावस्ती, अमृत विचार। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में रविवार को छठ महापर्व की धूम रही। पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। संध्या अर्घ्य के लिए घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय नजर आया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार पैनी नजर रखे रही।