आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे का कहर, दुर्घटना में 3 की मौत, 12 घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में घने कोहरे के बीच आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दो वाहनों की भिड़ंत में तीन यात्रियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य हादसे में छह वाहनों के आपस में टकराने से 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर वाहनों में फंसे लोगों को इलाज के लिए …

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में घने कोहरे के बीच आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दो वाहनों की भिड़ंत में तीन यात्रियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य हादसे में छह वाहनों के आपस में टकराने से 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर वाहनों में फंसे लोगों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार को कोहरे के कारण थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही निजी बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त मुकेशा देवी (66),अजीत (25) और ज्ञानू (26) के रूप में हुई।

उन्होने बताया कि हादसे में देवानंद, सुनील, आरती, जयमंगल, अजय, अनीता कुमारी घायल हो गए। जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद टकराये वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू करवा दिया गया है।

दूसरा हादसा थाना जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर हुआ, जहां पर कोहरे के कारण छह वाहन आपस मे टकरा गए। हादसे में छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).