अयोध्या में नई मस्जिद वैसी ही बनेगी जैसे पुरानी थी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रौनाही में सरकार द्वारा दी गयी जमीन पर विवादित बाबरी मस्जिद के समान ही दूसरी मस्जिद तैयार की जायेगी। अयोध्या में मस्जिद निर्माण कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ वोर्ड के उपाध्यक्ष फारूख अदनान शाह उर्फ मियां साहब ने शुक्रवार को यहां बताया कि नई मस्जिद वैसी …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रौनाही में सरकार द्वारा दी गयी जमीन पर विवादित बाबरी मस्जिद के समान ही दूसरी मस्जिद तैयार की जायेगी। अयोध्या में मस्जिद निर्माण कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ वोर्ड के उपाध्यक्ष फारूख अदनान शाह उर्फ मियां साहब ने शुक्रवार को यहां बताया कि नई मस्जिद वैसी ही बनेगी जैसी पुरानी थी।

उन्होंने बताया कि इसका आकार और क्षेत्रफल के हिसाब से पुरानी मस्जिद के अनुरूप बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थ्ति विवादित ढांचे की तस्वीर मौजूद है और उसी को देखकर नई मस्जिद बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पुरातत्व विभाग और दूसरे कारीगरों का भी सहयोग लिया जायेगा।

अमित शाह ने कहा कि बकरीद त्योहार के बाद इसका प्रारूप तैयार करके मुस्लिम धर्म गुरूओं को भेजा जायेगा और उनसे सुझाव मांगा जायेगा कि सरकार द्वारा दी गई पांच एकड़ जमीन का उपयोग और किन उददेश्यों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता से भी आर्थिक सहयोग के लिए कहा जायेगा और मस्जिद बनने के बाद हिन्दू-मुस्लिम भाई चारा भी बनेगा।

गौरतलब है कि सरकार के निर्देश पर सुन्नी सेन्टर वक्फ वोर्ड ने 15 लोगों के नाम मस्जिद निर्माण कमेटी में शामिल करने के लिए दिया गया है और उसमें गोरखपुर से फारूख अदनान शाह का नाम शामिल है। अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर निर्माण में गोरखपुर के गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मुख्य भूमिका में होंगे तो वहीं अयोध्या में नई मस्जिद के निर्माण की मुख्य भूमिका में गोरखपुर स्थित इमामबाडा स्टेट के मुतवल्ली मियां साहब फारूख अदनान शाह होंगे। बताया जाता है कि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर और इमामबाड़ा स्टेट के बीच एतिहासिक और आध्यात्मिक सम्बंध रहा है और दोनों के रिश्ते कभी खराब नहीं हुए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).