गोरखपुर: सीएम योगी से न्याय की आस में गोरखनाथ मंदिर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता

देवरिया/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने न्याय की फरियाद लेकर गयी दुष्कर्म पीड़िता के आरोप की पुष्टि नहीं होने पर देवरिया पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसके साथ ग्राम प्रधान के पति ने दुष्कर्म …

देवरिया/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने न्याय की फरियाद लेकर गयी दुष्कर्म पीड़िता के आरोप की पुष्टि नहीं होने पर देवरिया पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसके साथ ग्राम प्रधान के पति ने दुष्कर्म किया लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय पाने की आस में महिला रविवार को गोरखनाथ मंदिर की चौखट पर जा पहुंची जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आये हुये थे।

देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में आरोपित (प्रधानपति) की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर अपनी फरियाद की है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर सितंबर माह में ग्राम प्रधान पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई गई।

उन्होंने बताया कि विवेचना के मध्य घटना स्थल पर घटना के समय सीसीटीवी कैमरा व वैज्ञानिक तथ्य और मौखिक साक्ष्य का परीक्षण करने के बाद मामले की पुष्टि ना होने पर जांच अधिकारी द्वारा अंतिम रिपोर्ट लगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला ने आज गोरखनाथ मंदिर में जाकर वहां के अधिकारियों को जो प्रार्थना पर दिया है। उस प्रार्थना पत्र के तथ्यों की भी जांच कराई जायेगी।

उधर गोरखपुर पुलिस का कहना है कि देवरिया जिले की एक पीड़ित महिला जनपद गोरखपुर में आज सुबह प्रार्थना पत्र के साथ अवश्य आयी थी लेकिन यहां आत्मदाह के प्रयास से सम्बन्धित कोई घटना नहीं हुयी है बल्कि गोरखपुर पुलिस द्वारा देवरिया पुलिस को सूचना देकर महिला द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र को लेकर वैधानिक कार्यवाही के लिये देवरिया पुलिस को प्रेषित किया जा रहा है । इस सम्बन्ध में देवरिया पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).