गोरखपुर: गडकरी ने 16 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश में 7477 करोड़ रूपये लागत की 505 किमी लम्बी 16 सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण, शिलान्यास किया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से शामिल हुए। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नितिन गडकरी ने आठ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा सात परियोजनाओं का …

गोरखपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश में 7477 करोड़ रूपये लागत की 505 किमी लम्बी 16 सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण, शिलान्यास किया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से शामिल हुए। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नितिन गडकरी ने आठ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा सात परियोजनाओं का शिलान्यास एवं एक परियोजना का कार्य शुभारम्भ किया।

जिन परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया उसमें गोरखपुर बाइपास (कौड़िया) राष्ट्रीय राज मार्ग-24 से कालेसर राष्ट्रीय राज मार्ग-27 तक का फोरलेन निर्माण जिसकी लागत 866 करोड़ तथा लम्बाई 17.66 किमी है, का लोकार्पण तथा गोरखपुर जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-227ए के सिकरीगंज और गोला के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जिसकी लागत 33.52 करोड़ रूपये तथा लम्बाई 9.00 किमी है, का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-235 को फोरलेन चौड़ीकरण मेरठ से बुलन्द शहर, महोबा एवं बांदा जिले के अन्तर्गत कवरई से बांदा खण्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-76 के चैड़ीकरण उन्न्यन का कार्य, चित्रकूट एवं प्रयाग राज जिले के अन्तर्गत मऊ से जसरा खण्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-76 के चैड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज जिले के अन्तर्गत प्रतापगढ़ से प्रयागराज बाइपास खण्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-96 के फोरलेन चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य, सिद्धार्थनगर जिले के अन्तर्गत बढ़नी से कटया चैक खण्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के चैड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य, बहराइच एवं श्रावस्ती जिले के अन्तर्गत बहराइच से श्रावस्ती खण्ड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के चैड़ीकरण एवं उन्नयन तथा कानपुर जनपद के अन्तर्गत लेवल क्रासिंग संख्या-79डी (सीओडी क्रासिंग) पर आरओबी का निर्माण सम्मिलित है।

खिचड़ी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ सीएम ने की बैठक

गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी सभागार में गोरखनाथ मेले में खिचड़ी मेले को लेकर कोविड-19 कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से एडीजी दावा शेरपा, डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र राजेश मोदक डी राव, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार, जीडीए वीसी अनुज कुमार,नगर आयुक्त अंजनी कुमार,पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, डीएसओ आनंद सिंह , बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण बैठक में मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).