हाथरस: बुलगड़ी गांव में तैनात पुलिस बल पर भड़के एएसपी, कहा- फोर्स है तो दिखनी चाहिए

बुलगड़ी (हाथरस)। हाथरस के बुलगड़ी गांव में 19 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश है, जिसकी वजह से पीड़िता परिवार के घर के बाहर और गांव के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन एएसपी प्रकाश कुमार जब गांव पहुंचे …

बुलगड़ी (हाथरस)। हाथरस के बुलगड़ी गांव में 19 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश है, जिसकी वजह से पीड़िता परिवार के घर के बाहर और गांव के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन एएसपी प्रकाश कुमार जब गांव पहुंचे तो उन्हें पुलिस बल इधर उधर नजर आया, जिसके बाद एसएसपी ने सभी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।

दरअसल सुबह से पीड़ित परिवार के घर एसआईटी टीम पहुंची हुई है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन जब एसएसपी प्रकाश कुमार पहुंचे तो, गांव के बाहर लगी हुई फोर्स उन्हें नजर नहीं आई, जिसके बाद वो गाड़ी से उतरे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पास ही खड़े दरोगाओं से कहा, जब फोर्स है तो दिखनी चाहिए।

एएसपी ने कहा, छाएं में बैठकर ड्यूटी दे रहे हैं क्या सभी लोग? फिर एएसपी ने जितने भी पुलिसकर्मी छाएं में खड़े हुये थे उन्हें बुलाया और कहा आप सभी आइए बात करते हैं आपसे। पूछा क्या तमाशा है, कौन सी ड्यूटी कर रहे हो बताओ? वहीं फटकार लगाने के बाद सभी पुलिस बल से पूछा सबके पास सुरक्षा उपकरण हैं या नहीं ? हालांकि करीब आधे घंटे की फटकार लगाने के बाद सभी को सतर्क रहने के लिए कहा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).