कानपुर: थाने में आरोपी को पीट रहे दो दारोगा ने मुंशी पर तानी पिस्तौल..दोनों सस्पेंड

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात में दो दरोगाओं का कारनामा सामने आया है। यहीं नहीं, खुद को कानून से ज्यादा समझने वाले दोनों दरोगाओं को जिले के पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है। थाने में अपने अफसरों को कानून के मुताबिक बर्ताव करने की सलाह देना एक मुंशी को महंगा पड़ा, क्योंकि तैश में …

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात में दो दरोगाओं का कारनामा सामने आया है। यहीं नहीं, खुद को कानून से ज्यादा समझने वाले दोनों दरोगाओं को जिले के पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है। थाने में अपने अफसरों को कानून के मुताबिक बर्ताव करने की सलाह देना एक मुंशी को महंगा पड़ा, क्योंकि तैश में आकर इन दरोगाओं ने थाने के मुंशी को ही बंदूक की नोक पर ले लिया। यह भूलकर कि मुंशी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी था। मुंशी की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

यह पूरा मामला…

मामला देवराहट थाने का है, जहां मारपीट के आरोप में एक युवक को दो दरोगाओं की ओर से बेरहमी से पीटा जा रहा था। थाना प्रभारी देवराहट ने बताया कि सुजौर गांव से मारपीट के आरोप में प्रमोद कुमार नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। जिसे दरोगा अनिल सिंह व दिवाकर पांडे थाने में बेरहमी से पीट रहे थे। यह पिटाई देखकर नियमों का हवाला देते हुए थाने के मुंशी राम किशन ने जब उनकों रोकना चाहा। तो पहले दरोगाओं और मुंशी के बीच तीखी नोकझोक हुई और फिर अनिल कुमार ने मुंशी पर ही पिस्तौल तान दी।
फिर तत्काल मुंशी ने वायरलेस सेट पर आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

पढ़ें: कानपुर: मां ने युवक पर लगाया नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप

जानकारी मिलते ही एसपी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों दरोगाओं को सस्पेंड करने के साथ थाने में पीटे जा रहे युवक की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। फिलहाल इन दरोगाओं के खिलाफ जांच बिठाई गई है। आगे की जांच को क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर अंजाम देंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).