कानुपर देहात से विकास दुबे का एक और साथी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में आठ पुलिस कर्मियों के हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी और मुठभेड़ में मारे बदमाश विकास दुबे का एक और साथी गिरफ्तार किया है। दुबे के साथी पर 50 हजार रूपये का इनाम था। बदमाश एसटीएफ सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एसटीएफ …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में आठ पुलिस कर्मियों के हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी और मुठभेड़ में मारे बदमाश विकास दुबे का एक और साथी गिरफ्तार किया है। दुबे के साथी पर 50 हजार रूपये का इनाम था।

बदमाश एसटीएफ सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एसटीएफ की टीम ने रविवार रात में कानपुर हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एक साथी 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश राम सिंह यादव को कानपुर देहात में अकबरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि कानपुर नगर के चौबेपुर थाने में मुकदमा संख्या 191/2020 धारा 147, 148, 149, 504, 323, 364, 342, 307 भादव व सात सीएलए एक्ट में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये गत दो जुलाई को तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर वांछित दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिये उसके घर दबिश देने गयी थी।

कार्रवाई के दौरान विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा मकान की छतों से मोर्चा लेकर पुलिस बल पर घात लगाकर ताबड़तोड फायरिंग की गयी जिसमें तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेन्द्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। वांछितों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ की इकाईयों में कई टीमे गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे।

इस दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घटना में वांछित आराेपी 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में बारा रोड पर डाक्टर पीसी वर्मा की क्लीनिक के आगे मोड़ पर राम सिंह यादव खड़ा है और जो कही जाने के फिराक में है। सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचकर आवश्यक बल प्रयोगकर उक्त वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी बदमाश ने बताया कि विकास दुबे के कहने पर वह अपनी डबल बैरल लाइसेन्सी बंदूक लेकर उसके घर पहुंचा था। विकास दुबे के कहने पर प्रभात की छत पर चढ़ गया था। वहां से उसे पुलिस कर्मियों पर गोलियां बरसायीं थी। उसे शहीद पुलिस कर्मियों के शवों को इकट्ठा करके कैरोसीन डालकर जलाने का कार्य करना था। अधिक पुलिस बल आने के कारण वह फरार हो गया, तब से ही वह फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).