कानपुर: आग का गोला बन गई रोडवेज बस, सवारी-चालक खिड़की-दरवाजे से कूदे

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चकेरी के अंतर्गत प्रयागराज से कानपुर आ रही रोडवेज बस में आज अचानक आग लग गई। देखते ही देखते रोडवेज बस आग का गोला बन गई। बस के अंदर बैठी सवारी व बस चालक व परिचालक ने खिड़की और दरवाजे से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर …

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चकेरी के अंतर्गत प्रयागराज से कानपुर आ रही रोडवेज बस में आज अचानक आग लग गई। देखते ही देखते रोडवेज बस आग का गोला बन गई। बस के अंदर बैठी सवारी व बस चालक व परिचालक ने खिड़की और दरवाजे से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बस के चालक दिनेश ने बताया कि लीडर रोड डिपो की बस मंगलवार सुबह प्रयागराज से कानपुर के लिए निकली थी। 6 घंटे का सफर तय करने के बाद बस कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास जीटी रोड स्थित मलिक गेस्ट हाउस के पास पहुंची थी तभी अचानक बस के इंजन से धुंआ निकलने पर राहगीरों ने जानकारी दी। तुरंत सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ लोग खिड़की से भी कूदकर बाहर आए। चालक ने बताया कि देखते ही देखते पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस के साथ दमकल की 3 गाड़ियां भी पहुंची करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन यात्रियों के बैग, सूटकेस और अन्य सामान जल गया। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आग को बुझाया गया है, कोई जनहानि नही हुई है। प्रथम दृष्टि में ऐसा प्रतीत होता है कि फ्यूल टैंक में लीकेज से बस के इंजन आग लगी थी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).