कानपुर: ब्रेक फेल होने से सब्जी मंडी में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, छह से अधिक घायल

कानपुर। कानपुर जिले में आज उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब गुरुवार की दोपहर प्रयागराज जा रही विकास नगर डिपो की बस सरसौल- महाराजपुर मार्ग स्थित सब्जी मंडी में घुस गई। हादसे में एक सब्जी विक्रेता बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से …

कानपुर। कानपुर जिले में आज उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब गुरुवार की दोपहर प्रयागराज जा रही विकास नगर डिपो की बस सरसौल- महाराजपुर मार्ग स्थित सब्जी मंडी में घुस गई। हादसे में एक सब्जी विक्रेता बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने सभी घायलों को कांशीराम हॉस्पिटल भेजा है। बचाव कार्य जारी है । हादसे की वजह रोडवेज बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

हादसा होते ही मंडी में चीखपुकार मच गई। बस में बैठी सवारियां भी जान बचाकर नीचे भागीं। हादसे के बाद ड्राइवर जावेद अली मौके से भाग निकला। सवारियों ने बताया कि हादसे से पहले ड्राइवर ने शोर मचाया था कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। ग्रामीणों ने बस के नीचे फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत से निकाला। सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को कांशीराम हॉस्पिटल भिजवाया और यात्रियों को दूसरी बस से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है।

हादसे के बाद मंडी में किसानों ने किया हंगामा
हादसे के बाद मंडी में आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि सरकार की लापरवाही से आए दिन रोडवेज की खटारा बसें हादसे का शिकार हो रही हैं। इसी का नतीजा है कि किसान की जान चली गई। परिजनों और गांव के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा शव उठने नहीं दिया जाएगा।
एआरएम राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जांच टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही लापरवाही करने वाले लापरवाह चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बस का भी टेक्निकल मुआयना कराया जाएगा कि आखिर हादसा क्यों हुआ।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).