कानपुर स्टेशन से निकलते ही डिरेल हुई चौरीचौरा एक्सप्रेस : 3 एसी कोच पटरी से उतरे, सभी यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

अनवरगंज-कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003) के तीन एसी कोच पटरी से उतर गए।

कानपुर में बुधवार शाम चौरी चौरा एक्सप्रेस के तीन एसी कोच पटरी से उतरने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गोरखपुर जा रही ट्रेन जैसे ही आउटर पर पहुंची, उसके बी-4, बी-5 और बी-6 कोच पटरी से उतर गए। हादसे के चलते कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। कानपुर से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों पर भी असर पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूसरे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। अनवरगंज-कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003) के तीन एसी कोच पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया और कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। वहीं, कानपुर से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से शाम 5:05 बजे प्रयागराज होते हुए गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। स्टेशन से आगे आउटर पर पहुंचते ही ट्रेन के तीन एसी कोच बी-4, बी-5 और बी-6 पटरी से उतर गए। अचानक हुए हादसे से रेलकर्मियों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। हादसे के चलते कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल के पास अप और डाउन दोनों ट्रैक मौजूद हैं। ऐसे में दूसरे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल रेलवे की टीम हादसे के बाद की स्थिति का जायजा ले रही है।

ये भी पढ़ें :  
Sultanpur News: छठ पूजा को लेकर सुल्तानपुर में पुलिसकर्मी अलर्ट, एसपी ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.